सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   This branch has been created by the Postal Department keeping the young generation in mind.

Gorakhpur News: बीआरडी में खुला गोरखपुर मंडल का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
This branch has been created by the Postal Department keeping the young generation in mind.
विज्ञापन
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में गोरखपुर मंडल का पहला एन-जेन पोस्ट ऑफिस सोमवार को खुला। डाक विभाग की ओर से इस शाखा को युवा पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें डिजिटल लेन-देन, कोर बैंकिंग आधारित सेवाएं, आधार संबंधित सेवा, पार्सल सेवा आदि उपलब्ध रहेंगी। सोमवार को शाखा का शुभारंभ बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम कुमार जायसवाल ने किया।
Trending Videos

इस दौरान पोस्टमास्टर जनरल गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि युवाओं को ध्यान में रखते हुए इस एन जेन पोस्ट ऑफिस को बनाया गया है। यहां पर पोस्ट ऑफिस की हर सुविधा मिलेगी। गोरखपुर मंडल समेत पूरे परिक्षेत्र का पहला पोस्ट ऑफिस है। आने वाले दिनों में और भी एन जेन पोस्ट ऑफिस बनाए जाएंगे। इस अवसर पर एन जेन शाखा के पोस्टमास्टर विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी प्रवर डाक अधीक्षक बीके पांडेय, प्रधान डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर सूर्य प्रकाश पटेल, सुनील सिंह, प्रतीक पांडेय, आनंद सिंह, कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed