फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Three schoolgirls who had left home after being scolded by their parents were found in Jhungiya.

Gorakhpur News: माता-पिता की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं थीं तीन छात्राएं, झुंगिया में मिलीं

Sun, 09 Aug 2026 02:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Three schoolgirls who had left home after being scolded by their parents were found in Jhungiya.
गुलरिहा (गोरखपुर)। मां-बाप की डांट से नाराज होकर घर से निकलीं दो सगी बहनों समेत तीन छात्राओं को गुलरिहा पुलिस ने शनिवार सुबह झुगिया बाजार के पास से खोज लिया। तीनों के लापता होने पर परिजन की तहरीर के आधार पर बहला-फुसलाकर भगाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस अब नामजद युवकों के संपर्क में आने और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह दोनों सगी बहनें स्कूल पहुंची थीं, जबकि तीसरी छात्रा घर से निकलने के बाद विद्यालय नहीं गई। दोपहर में वह दोनों बहनों को बुलाने स्कूल के गेट पर पहुंची लेकिन छुट्टी से पहले गेटमैन ने उसे बाहर जाने नहीं दिया। छुट्टी के बाद तीनों की नामजद युवकों से फोन पर बातचीत हुई। इसके बाद शहर में मिलने के लिए तीनों एक साथ निकल गईं।
विज्ञापन

छात्राओं के लापता होने पर दोनों सगी बहनों के पिता की तहरीर पर जंगल माघी निवासी अभिषेक निषाद और तीसरी छात्रा की मां की तहरीर पर सूरज निषाद, रामअवध, राहुल व देवनाथ निषाद के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगाने की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस नामजद युवकों की तलाश में उनके घर पहुंची तो वे अपने-अपने घर में सोते मिले। इसी दौरान पुलिस को उस छात्रा का मोबाइल नंबर मिला, जिसके पास फोन था। मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो गोरखनाथ क्षेत्र के सूरजकुंड की लोकेशन मिली। हालांकि कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि तीनों छात्राएं नामजद युवकों के इंतजार में गुलरिहा क्षेत्र के झुंगिया के पास रुकी थीं। शनिवार सुबह मोबाइल दोबारा चालू हुआ तो पुलिस को उनकी लोकेशन मिल गई। इसके आधार पर पुलिस टीम ने झुंगिया बाजार के पास से तीनों को खोज लिया। पुलिस अब नामजद युवकों की भूमिका के साथ छात्राओं के उनके संपर्क में आने और उनके साथ निकलने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि छात्राओं के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed