{"_id":"69c05a0aba7a77df520991e8","slug":"traffic-jams-are-also-being-caused-due-to-haphazard-driving-of-vehiclespeople-leaving-home-half-an-hour-early-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1266520-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मरम्मत के कारण नए राजघाट पुल पर सुबह-शाम बढ़ा ट्रैफिक का दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मरम्मत के कारण नए राजघाट पुल पर सुबह-शाम बढ़ा ट्रैफिक का दबाव
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
बेतरतीब वाहनों के चलाने से भी लग रहा जाम...आधे घंटे पहले घर से निकल रहे लोग
-17 मार्च से पुराने पुल की एक लेन को किया गया है बंद ,चल रहा है मरम्मत कार्य
गोरखपुर। राजघाट पुराने पुल की मरम्मत का काम अब तेज हो गया है। बेयरिंग बदलने के लिए पुल की ऊपरी पर को हटाया जा रहा है। वहीं, एक लेन बंद होने से जाम लग रहा है। जल्दी निकलने की होड़ में सड़कों पर बेतरतीब तरीके से लोगों वाहन चला रहे हैं इसके चलते भी जाम लग जा रहा है। वहीं, स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या को देखते हुए अब घर से पहले निकलना शुरू कर दिया है।
17 मार्च से राजघाट पर पुराने पुल की एक लेन बंद कर मरम्मत का काम चल रहा है। भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है लेकिन चार और दो पहिया वाहनों का आवागमन नए पुल पर दोनों तरफ से जारी है। वहीं, पुराने पुल पर केवल आने वाली गाड़ियों का डायवर्जन एक तरफ से किया गया है। इसी कारण सुबह और शाम के समय में वाहनों की कतारें लग रही हैं और पुल पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ रहे हैं। कभी -कभी पुल से लेकर नौसड़ चौराहे तक जाम की स्थिति बन जा रही है।
एकला के रहने वाले शमशाद खान ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य जरूरी है, लेकिन इससे निकलने में काफी समय लग रहा है। उनका कहना है कि अब कहीं भी जाना हो तो पहले से समय निकालकर घर से निकलना पड़ता है, ताकि जाम में फंसकर देरी न हो। वहीं नौसड़ निवासी उपेंद्र वर्मा ने कहा कि किसी काम से शहर में जाने के लिए आधा घंटा पहले तैयार होकर निकलना पड़ता है, क्योंकि पुल पर कब कितना समय लग जाए, कहना मुश्किल है। हालांकि उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने तक कुछ दिनों तक यह परेशानी हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में लोगो के लिए चलना आसान हो जाएगा।