{"_id":"6a68650280d72e72850fe259","slug":"trailer-accident-on-gorakhpur-s-kahla-flyover-one-dead-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुखद हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा सरिया लदा ट्रेलर, केबिन में फंसकर चालक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुखद हादसा: फ्लाईओवर पर खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसा सरिया लदा ट्रेलर, केबिन में फंसकर चालक की गई जान
Tue, 28 Jul 2026 01:45 PM IST
Rohit Singh
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:45 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बड़हलगंज की ओर से सरिया से लदा एक ट्रेलर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गगहा थाना क्षेत्र के कहला फ्लाईओवर पर पहुंचा, वहां पहले से खड़े एक अन्य ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद ट्रेलर में लदा सरिया केबिन को चीरते हुए आगे की ओर घुस गए, जिससे चालक गंभीर रूप से फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर सोमवार तड़के कहला फ्लाईओवर पर हुए हादसे में ट्रेलर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने फ्लाईओवर पर खड़े दूसरे ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया। केबिन काटकर शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे बड़हलगंज की ओर से सरिया से लदा एक ट्रेलर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गगहा थाना क्षेत्र के कहला फ्लाईओवर पर पहुंचा, वहां पहले से खड़े एक अन्य ट्रेलर में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद ट्रेलर में लदा सरिया केबिन को चीरते हुए आगे की ओर घुस गए, जिससे चालक गंभीर रूप से फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि सुबह के समय चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ होगा। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। हादसे की सूचना मिलते ही गगहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटवाया और केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला।
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान सद्दीक खान पुत्र हबीब उल्ला खान निवासी अमीशंकरपुर, पोस्ट सांगीपुर, थाना उदयपुर, जनपद प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजन को दे दी है।
सीओ बांसगांव अनुज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शव को ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।