सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two to three patients are reaching the district hospital daily

Gorakhpur News: गर्मी के साथ ही बढ़ने लगे चिकन पॉक्स के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 21 Apr 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Two to three patients are reaching the district hospital daily
विज्ञापन

Trending Videos

- जिला अस्पताल में रोजाना पहुंच रहे दो से तीन मरीज

- पिछले साल जंगल कौड़िया क्षेत्र के एक गांव में फैल गया था चिकन पॉक्स का संक्रमण




गोरखपुर। मार्च से मई के बीच बढ़ती गर्मी के साथ चिकन पॉक्स और त्वचा संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इस समय जिला अस्पताल में रोजाना दो-तीन चिकन पॉक्स के मरीज आ रहे हैं। वहीं त्वचा रोग और लाल दाना की समस्या से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़ रही है।
जिला अस्पताल में सोमवार को चर्मरोग विभाग की ओपीडी में 163 लोगों का इलाज किया गया, जिसमें दो ऐसे मरीज रहे, जिनको चिकन पॉक्स की शिकायत रही। पिछले वर्ष मार्च में जंगल कौड़िया क्षेत्र में चिकन पॉक्स ने एक पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया था। वहीं चार साल पहले बेलघाट क्षेत्र में भी ऐसे ही हालात बने थे, जहां स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर उपचार शुरू किया था। हालांकि चिकन पॉक्स को लेकर बहुत से लोग पहले से ही संक्रमण से बचाव को लेकर होम्योपैथ की दवा ले रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन वर्मा ने बताया कि चिकन पॉक्स एक संक्रामक बीमारी है, जो एक व्यक्ति से दूसरे में तेजी से फैलती है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई, संक्रमित व्यक्ति को अलग रखना और समय पर इलाज बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में त्वचा संबंधी संक्रमण तेजी से बढ़ते हैं।
होम्योपैथी विशेषज्ञ डॉ. रूप कुमार बनर्जी ने बताया कि चिकन पॉक्स और त्वचा रोगों के उपचार में होम्योपैथिक दवाएं काफी कारगर साबित होती हैं। होम्योपैथी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाकर बीमारी से लड़ने में मदद करती है। यह इलाज धीरे-धीरे लेकिन जड़ से असर करता है और इसके साइड इफेक्ट भी बेहद कम होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed