सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Voting will begin at 10 am under tight security and will continue till 5 pm.

Gorakhpur News: बार एसोसिएशन चुनाव आज, 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Voting will begin at 10 am under tight security and will continue till 5 pm.
विज्ञापन
- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सुबह 10 बजे से मतदान होगा शुरू, शाम 5 बजे तक चलेगा
Trending Videos


- अध्यक्ष पद पर 10 दावेदार, वोटिंग के बाद तुरंत शुरू होगी मतगणना

गोरखपुर। सिविल कोर्ट परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन का बहुप्रतिक्षित चुनाव होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री समेत कुल 11 पदों के लिए 96 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव को लेकर मंगलवार शाम तक सभी प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गईं। इस चुनाव में कुल 3643 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु कुल सात बूथ बनाए गए हैं। मतदान में भाग लेने के लिए मतदाताओं को मूल सीओपी लाना अनिवार्य होगा। मतदान सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। इसके लिए सिविल कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी मतदाताओं को जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि केवल रजिस्टर्ड सदस्य ही अपने मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रत्याशियों का कहना है कि पिछले कई महीनों की मेहनत का नतीजा अब एक अप्रैल को मतपेटियों में कैद हो जाएगा। अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें अजय कुमार सिंह, अनुराग दुबे, अभिमन्यु प्रसाद पांडेय, उमापति उपाध्याय, गिरिजेश मणि, मनोज पांडेय, योगेंद्र तिवारी, रमेश चंद्र त्रिपाठी, रवि प्रकाश शुक्ल और विनोद कुमार यादव शामिल हैं।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं, जबकि उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक अनुभव) पद के लिए 12 और उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम अनुभव) पद के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंत्री पद के लिए 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर 7, संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर 5, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय) पद पर 6 और संयुक्त मंत्री (प्रकाशन) पद पर 4 प्रत्याशी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। कुल मिलाकर बार एसोसिएशन का यह चुनाव काफी प्रतिस्पर्धात्मक और रोमांचक माना जा रहा है, जिसमें सभी पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed