सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work pressure expected to increase on the last day of March closing

Gorakhpur News: आज रात आठ बजे तक ही कोषागार में होगा लेनदेन फिर बंद होगा पोर्टल

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Work pressure expected to increase on the last day of March closing
विज्ञापन
गोरखपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को कोषागार में रात आठ बजे तक लेन-देन की प्रक्रिया संचालित होगी। इसके बाद शासन स्तर से पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। वहीं, सोमवार को अब तक किसी भी विभाग की ओर से बड़ी धनराशि सरेंडर नहीं की गई है। पुराने अधिकांश बिलों का निस्तारण पहले ही किया जा चुका है।
Trending Videos


मंगलवार को छुट्टी के दिन भी कार्यालय अपने निर्धारित समय पर खुला रहेगा और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। अभी तक कोषागार में अपेक्षित दबाव नजर नहीं आया। सोमवार को पूरे दिन कार्य सामान्य दिनों की तरह चलता रहा। बिलों की न तो अधिकता दिखी और न ही किसी तरह का दबाव नजर आया। विभिन्न विभागों की ओर से नियमित रूप से बिल प्रस्तुत किए गए, जिनका सत्यापन और स्वीकृति की प्रक्रिया जारी रही। अधिकारियों ने बताया कि अब मंगलवार को प्राप्त होने वाले नए बिलों को ही अंतिम रूप से क्लीयर किया जाएगा। वर्ष 2013-14 से सभी भुगतान ई-पेमेंट प्रणाली के माध्यम से किए जा रहे हैं। चेक व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है और अब आनलाइन बिल प्रस्तुतीकरण के साथ ई-कुबेर प्रणाली के जरिये भुगतान किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed