फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 hours of rain caused waterlogging in low-lying areas and colonies

Yamuna Nagar News: 16 घंटे की बारिश से निचले इलाकों और कॉलोनियों में हुआ जलभराव

Fri, 10 Jul 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
16 hours of rain caused waterlogging in low-lying areas and colonies
गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में बुधवार देर रात एक बजे से शुरू हुई बारिश लगातार 16 घंटे तक जारी रही। बारिश से गर्मी तो कम हुई, लेकिन इसका असर सामान्य जनजीवन पर दिखना शुरू हो गया है। शहर के निचले इलाकों की कॉलोनियों में जलभराव होने से परेशानी झेलनी पड़ी। विभाग ने तीन दिन बारिश की संभावना जताई है।
इस दौरान तेज बारिश नहीं हुई। लगातार मध्यम स्तर की बारिश जारी रही। करीब एक सप्ताह की बारिश के दौरान तीन बार शहर की कॉलोनियों में जलभराव हुआ। इससे लोगों को भारी परेशानी के साथ नुकसान झेलना पड़ा। वहीं वीरवार को रेलवे अंडरपास के पास पानी भरने से सुबह के समय स्थिति सबसे अधिक खराब रही।
विज्ञापन

विद्यार्थियों और दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों के लिए जलभराव से गुजरना मुश्किल हो गया। हालात को देखते हुए कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इसका असर राजकीय विद्यालयों में भी दिखाई दिया, जहां छोटे बच्चों की उपस्थिति महज 25 प्रतिशत रही। दोपहर तक बारिश जारी रहने से छुट्टी के बाद घर लौटते समय भी विद्यार्थियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का असर रोजमर्रा के कारोबार पर भी पड़ा। सड़क किनारे रेहड़ी लगाकर फल-सब्जी बेचने वाले स्ट्रीट वेंडरों का काम प्रभावित हुआ। कई सब्जी विक्रेता बरसाती पहनकर ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ ने जलभराव के कारण अपनी रेहड़ियां ही नहीं लगाईं। लगातार वर्षा से अधिकतम तापमान गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, गर्मी के सीजन का सबसे कम स्तर रहा।
न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन निचली कॉलोनियों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई। उन्हें पानी घरों में घुसने की आशंका सताने लगी।

जिले में 10 मिलीमीटर बारिश
जिले में औसतन कुल 10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में बुधवार सुबह आठ बजे से वीरवार सुबह आठ बजे तक औसतन सात एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं दिन में तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा बारिश प्रतापनगर में हुई। यहां पर कुल 25 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, जगाधरी में सात एमएम, सरस्वतीनगर में पांच एमएम, छछरौली में चार एमएम, रादौर और व्यासपुर में तीन-तीन एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, सबसे कम बारिश साढौरा में हुई। यहां मात्र दो एमएम बारिश दर्ज की गई।

गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद

गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद

गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद

गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद

गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद

गांधीनगर अंडरपास पर जलभराव के बीच से निकलता बाइक सवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed