{"_id":"6a5002e9a6540fc00100d449","slug":"farmers-concerns-rise-due-to-the-swelling-of-the-som-river-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-159219-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सोम नदी में उफान से किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सोम नदी में उफान से किसानों की बढ़ी चिंता
Fri, 10 Jul 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
पहाड़ों में बारिश होने से सोम नदी के पानी में आया उफान। संवाद
- फोटो : आगरा रेल मंडल के नए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी अरुण सिंह तोमर का स्वागत करते मंडल प्रबंधक गगन गोयल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बीती रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच वीरवार शाम करीब पांच बजे सोम नदी में मानसून सीजन का पहला उफान आ गया। नदी में पानी बढ़ने से आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों के किसान और ग्रामीण सतर्क हो गए हैं।
किसानों का कहना है कि हर वर्ष पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश होने पर सोम नदी उफान पर आ जाती है, जिससे नदी किनारे स्थित खेतों में पानी घुसने का खतरा बना रहता है। पिछले वर्ष भी नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपुर कंबोयान के पास धान और अन्य फसलें जलमग्न हो गई थीं।
किसान सूरज कुमार, सोमपाल, राम जतन, सुरेश कुमार, पाला राम, हरिराम, भीखी राम और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि नदी में उफान आने से धान, गन्ना और पशुओं के चारे की फसल को नुकसान होने की आशंका बनी रहती है। हालांकि इस बार सिंचाई विभाग द्वारा नदी किनारे तटबंध निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।