फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Farmers' sit-in outside PNB branch disrupts operations; people inconvenienced

Yamuna Nagar News: पीएनबी शाखा के बाहर किसानों के धरने से नहीं हुआ काम, लोग परेशान

Fri, 10 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers' sit-in outside PNB branch disrupts operations; people inconvenienced
पैदल मार्च निकालकर रोष प्रकट करते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारी। संवाद
मार्च संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विश्वकर्मा चौक स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर 77 वर्षीय किसान मोहन सिंह के होम लोन के समाधान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना वीरवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों ने विश्वकर्मा चौक से रोष मार्च निकालकर बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं बैंक में कामकाज न होने से ग्राहक लौट गए।
धरने को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि किसान मोहन सिंह के दोनों बेटों की मृत्यु हो चुकी है और परिवार गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में बैंक को मानवीय आधार पर होम लोन का उचित समाधान निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों का आंदोलन किसी बैंक कर्मचारी के खिलाफ नहीं, बल्कि एक बुजुर्ग किसान को न्याय दिलाने के लिए है।
विज्ञापन

उन्होंने घोषणा की कि शुक्रवार से भी प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बैंक के बाहर धरना जारी रहेगा। साथ ही 13 जुलाई को बैंक खुलते ही किसान बैंक का शटर बंद कर ताला लगाएंगे और पूरे दिन बैंक का कामकाज नहीं होने देंगे। सोमवार को बैंक परिसर के बाहर मंडल स्तरीय किसान महापंचायत भी आयोजित की जाएगी, जिसमें अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के पदाधिकारी व किसान भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने बताया कि धरना रोजाना सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जारी रहेगा और प्रतिदिन 15-15 किसानों की ड्यूटी लगाई जाएगी। यदि वार्ता विफल रहती है तो सोमवार से जिले की सभी शाखाओं के बाहर भी प्रदर्शन किया जाएगा। अब तक परिवार करीब साढ़े चार लाख रुपये बैंक में जमा करा चुका है।
जिलाध्यक्ष कहा कि बैंक की ओर से लगातार रिकवरी नोटिस दिए जा रहे हैं, जिससे परिवार मानसिक रूप से परेशान है। धरने में दीप नंबरदार, यादविंद्र कांबोज, महेंद्र चमरोड़ी, कुलविंद्र सिद्धू, हरपाल, रविंद्र पाल, मान सिंह गुर्जर, सुखदेव सिंह, देवेंद्र, सरपंच रूल्लाखेड़ी, अरबीर कांबोज, साहिल मौजूद रहे।

आज सर्कल कार्यालय करनाल में होगी वार्ता
बैंक प्रबंधन की ओर से वार्ता की पहल भी की गई है। किसानों के अनुसार करनाल स्थित पीएनबी के सर्किल कार्यालय में शुक्रवार को पांच सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया है। भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसान बातचीत के पक्षधर हैं, इसलिए प्रतिनिधिमंडल वार्ता में शामिल होगा ठोस समाधान निकलते तक बैंक के बाहर धरना जारी रहेगा।

पैदल मार्च निकालकर रोष प्रकट करते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। संवाद

पैदल मार्च निकालकर रोष प्रकट करते भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed