{"_id":"6a4ffe654594fd77c508e0ba","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159205-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: मुकदमे में राहत दिलाने का झांसा देकर 8.05 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: मुकदमे में राहत दिलाने का झांसा देकर 8.05 लाख ठगे
Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांधी नगर थाना पुलिस ने मुकदमे में राहत दिलाने का झांसा देकर 8.05 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की दी है।
त्यागी गार्डन निवासी कंवर साहिब ने शिकायत में बताया कि 30 मई 2023 से 30 जून 2024 के बीच अभिषेक गोयल, प्रदीप राणा और निर्मल ने उसे उनके एक मुकदमे में मदद करने व अनुकूल परिणाम दिलाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर उनसे करीब 8.05 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो कोई वादा पूरा किया और न ही उसके कार्य में अपेक्षित सहायता की।
शिकायतकर्ता ने जब आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो उन्हें लगातार टालमटोल किया गया। बाद में आरोपियों ने रुपये लौटाने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद कंवर साहिब ने शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दी। शिकायत की जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर गांधी नगर थाना पुलिस ने अभिषेक गोयल, प्रदीप राणा और निर्मल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लेन-देन से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।