{"_id":"6a4ffcc7c06cba17110efcd7","slug":"not-a-single-one-of-the-two-complaints-received-at-the-camp-was-resolved-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-159240-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शिविर में आईं दो शिकायतों में एक भी नहीं निपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शिविर में आईं दो शिकायतों में एक भी नहीं निपटी
Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते अधिकारी। डीआईपीआरओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। जिला स्तरीय समाधान शिविर में वीरवार को कुल दो शिकायतें पहुंचीं। दोनों में से किसी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया। ऐसे में शिकायतें संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए भेज दी गई हैं।
इस दौरान यमुनानगर निवासी मदन मोहन ने छछरौली स्थित उपमंडल एवं तहसील परिसर में पर्यावरण से खिलवाड़ किए जाने की शिकायत दी, जबकि बलवंत सिंह ने बिजली का ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग रखी। समाधान शिविर नगराधीश पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में लगाया गया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में प्राप्त होने वाली शिकायतों का यथाशीघ्र और समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि जांच या दस्तावेजों से संबंधित मामलों का भी निर्धारित समय में समाधान करवाया जाए। सीटीएम ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार अब समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लगाए जा रहे हैं। पहले की तरह जिला और उपमंडल स्तर पर शिविर लगाकर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस दौरान डीडीपीओ नरेंद्र सिंह, उपायुक्त कार्यालय अधीक्षक अतुल कुमार, समाधान शिविर के विशेष सदस्य नीरज गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।