फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Patients writhing in pain shared their suffering with the Chairperson of the Women's Commission

Yamuna Nagar News: दर्द में डूबे मरीजों ने महिला आयोग की अध्यक्ष को बताई पीड़ा

Fri, 10 Jul 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Patients writhing in pain shared their suffering with the Chairperson of the Women's Commission
जिला नागरिक अस्पताल में फिजि​शियन से जानकारी लेतीं चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी वीरवार को जिला नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं। मरीजों ने उन्होंने बताया कि उन्हें न तो कोई डॉक्टर देखने के लिए आया है और न ही किसी ने दवा दी है। दर्द के बीच वह कराह रहे हैं।
उन्होंने अस्पताल में इमरजेंसी, महिला वार्ड, लेबर रूम का औचक निरीक्षण किया है। अस्पताल में भर्ती करनाल की शकीला ने बताया कि उसे शुगर है और पांव में फ्रेक्चर है। उसकी बेटी उसे उपचार के लिए यहां लेकर आई थी। पहले वह आईसीयू में भर्ती थी लेकिन अब वार्ड में बुधवार शाम से भर्ती है। परंतु जब से वह नीचे वार्ड में आई है तब से उसे कोई डॉक्टर व नर्स देखने के लिए नहीं आया है और न दवा दी है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन ने कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला को बुलाया। जिस पर सिविल सर्जन ने फिजिशियन से कारण पूछा। परंतु फिजिशियन ने इसे अपना मरीज न बताते हुए दूसरे डॉक्टर का नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरियों में महिलाओं के लिए सम्मानजनक माहौल जरूरी
अध्यक्ष ने कुछ फैक्टरियों व कंपनियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन भी उनके साथ उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान महिला कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्था, कार्यस्थल की सुविधाओं, सीसीटीवी निगरानी, शिकायत निवारण प्रणाली, स्वच्छता, आवश्यक मूलभूत सुविधाओं तथा महिला सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन से जानकारी लेतीं चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी। संवाद

जिला नागरिक अस्पताल में फिजिशियन से जानकारी लेतीं चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed