फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Shopkeeper broke the slabs covering the drains

Yamuna Nagar News: दुकानदार ने तोड़ी नालों पर बनी स्लैब

Fri, 10 Jul 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 10 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper broke the slabs covering the drains
जगाधरी में नाले पर बनी स्लैब तुड़वाकर सफाई करवाते दुकानदार। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नालों की पक्की स्लैब के कारण इन सफाई नहीं हुई और बारिश में लोगों को जलभराव झेलना पड़ा। ऐसे में जगाधरी के व्यस्त विक्रम चौक पर कारोबारियों ने अपनी दुकानों के सामने बनी पक्की स्लैब स्वयं तोड़ डाली, ताकि नगर निगम कर्मचारी नालों की सफाई करें।
यमुनानगर और जगाधरी क्षेत्र के सभी नालों की सफाई नहीं हो पाई है। इस कारण बारिश में लोगों को जलभराव झेलना पड़ रहा है। पिछले सप्ताह शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण जगाधरी शहर के बाजारों, गलियों व सड़कों पर पानी भर गया था। वहीं, कई क्षेत्रों में पानी दुकानों व घरों तक मार कर गया था। शहर के तमाम छोटे-बड़े नाले स्लैब से कवर कर दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में इनकी नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। वहीं, अब मानसून में इनकी सफाई की नगर निगम ने मुहिम छेड़ दी है, लेकिन कवर नालों की सफाई सही तरीके से नहीं हो रही है। बुधवार को नगराधीश पीयूष गुप्ता ने जगाधरी क्षेत्र में नालों की सफाई का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई दुकानों के सामने बनी पक्की स्लैब के कारण सफाई कर्मचारियों को नालों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने स्लैब हटाकर नालों की सफाई करने के आदेश दिए थे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से कार्रवाई शुरू की। वहीं, विक्रम चौक पर दुकानदारों ने स्वयं ही स्लैब तोड़ दी। इसके बाद नालों से गाद व कचरा निकालने में निगम कर्मचारियों का सहयोग किया।

मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने कहा कि जलभराव की समस्या से स्थायी समाधान लोगों के सहयोग से ही हो सकता है। उन्होंने अन्य दुकानदारों व शहरवासियों से भी अपील की है कि वे नालों में ठोस कचरा न डालें, सफाई व्यवस्था बनाए रखें तथा घर और दुकानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग कर निगम के वाहनों में ही डालें। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि नालों की सफाई में बिल्कुल ढील नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed