सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Goods worth lakhs stolen from two locked houses, thieves even made away with sofa sets and beds.

Mandi News: दो बंद घरों से लाखों का सामान चोरी, सोफा सेट और बेड तक ले उड़े चोर

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 20 Feb 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
Goods worth lakhs stolen from two locked houses, thieves even made away with sofa sets and beds.
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित दो बंद मकानों को निशाना बनाकर लाखों के घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर सोफा सेट और बेड तक ले गए हैं। घटना का पता तब चला जब मकान मालिक घर पहुंचे और मुख्य गेट सहित कमरों के ताले टूटे पाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos

घटना के संबंध में बलबीर भारद्वाज निवासी गांव डोडर, डाकघर रखोह, तहसील सरकाघाट पुलिस को शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता बलबीर भारद्वाज और उनके भाई कश्मीर सिंह अपने परिवारों के साथ मंडी और चंडीगढ़ में रहते हैं, जिसके कारण उनके घर अक्सर बंद रहते हैं। 16 फरवरी को घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि चोरों ने दोनों मकानों के ताले तोड़कर वहां रखा कीमती सामान साफ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी हुए सामान में सोफा सेट, तीन एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, आरओ प्यूरीफायर, पीतल के बर्तन और यहां तक कि डबल बेड व रजाइयां भी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed