Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Injured national bird peacock treated at Dharampur Animal Hospital, Dr. Kanika Sharma's team saved its life
{"_id":"69981d06967a0da18f0b6383","slug":"video-mandi-injured-national-bird-peacock-treated-at-dharampur-animal-hospital-dr-kanika-sharmas-team-saved-its-life-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का धर्मपुर पशु अस्पताल में उपचार, डॉ. कनिका शर्मा की टीम ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर का धर्मपुर पशु अस्पताल में उपचार, डॉ. कनिका शर्मा की टीम ने बचाई जान
धर्मपुर क्षेत्र में मानवता और वन्यजीव संरक्षण का सराहनीय उदाहरण सामने आया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल अवस्था में मिलने के बाद उसे तुरंत पशु अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया, जहां डॉ. कनिका शर्मा और उनकी टीम ने उसका सफल प्राथमिक उपचार किया। घायल मोर को अब अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है और स्वस्थ होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। जानकारी के अनुसार, आईटीआई बरोटी के पास विनोद कुमार को एक मोर नाली में घायल अवस्था में पड़ा मिला। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान उमेश ठाकुर को दी। सूचना मिलते ही उमेश ठाकुर अपने साथियों सहित मौके पर पहुंचे और घायल मोर को सावधानीपूर्वक उठाकर तुरंत पशु अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। पशु अस्पताल धर्मपुर में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. कनिका शर्मा ने बताया कि मोर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। टीम द्वारा उसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और फिलहाल उसे निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि अगले तीन से चार दिनों तक उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद मोर को उसके प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जाएगा। समाजसेवी एवं पूर्व प्रधान उमेश ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर का घायल अवस्था में मिलना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में धर्मपुर के वन परिक्षेत्र अधिकारी को भी सूचना दे दी गई है, ताकि विभाग द्वारा आगे आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे मामलों में समय रहते सहायता पहुंचाना जरूरी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।