Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi A grand fair of the PM Vishwakarma Yojana is organised on Mahashivratri, with 76 stalls set up simultaneously
{"_id":"69981c5696a82bf222051fbe","slug":"video-mandi-a-grand-fair-of-the-pm-vishwakarma-yojana-is-organised-on-mahashivratri-with-76-stalls-set-up-simultaneously-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: महाशिवरात्रि में पीएम विश्वकर्मा योजना का महा मेला, एक साथ लगाए गए हैं 76 स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: महाशिवरात्रि में पीएम विश्वकर्मा योजना का महा मेला, एक साथ लगाए गए हैं 76 स्टॉल
मंडी में जारी महाशिवरात्रि महोत्सव में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का महा मेला लगा हुआ है। यहां पड्डल मैदान में सजे मेले में इस योजना के तहत एक साथ 76 स्टाॅल लगाए गए हैं। प्रदेश भर से आए कारीगर खुद द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के साथ ही केंद्र सरकार की योजना का लाभ भी उठा रहे हैं। छोटी काशी मंडी के पड्डल मैदान में महाशिवरात्रि पर सजे मेले में जहां देश भर से आए व्यापारी अपना करोबार कर रहे हैं, वहीं इस मेले में केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का महा मेला भी लगा हुआ है। एमएसएमई द्वारा मेले में विश्वकर्मा योजना के तहत 76 स्टाॅल लगाए गए हैं, जिसके माध्यम से प्रदेश भर से आए 76 कारीगरों को खुद द्वारा निर्मित उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच मुहैया करवाया गया है। यह पहला मौका है जब शिवरात्रि में इस योजना के तहत इतने बड़े स्तर पर कारीगरों को मंच मुहैया करवाया गया है। कारीगर बबली, हेमलता और नीरज कुमार ने उन्हें इस तरह का मंच और सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। एमएसएमई विकास कार्यालय सोलन के प्रमुख अशोक कुमार गौतम ने बताया कि प्रधाानमंत्री विश्वकर्मा योजना 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई थी। योजना में न सिर्फ कारीगरों को हुनरमंद बनाना है बल्कि उनके हुनर को लोगों तक पहुंचाने का मंच भी मुहैया करवाना है। इसी के तहत इन्हें ऐसे आयोजनों पर मंच मुहैया करवाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि शिवरात्रि मेले में आए सभी कारीगरों को न सिर्फ निशुल्क स्टाॅल उपलब्ध करवाए गए हैं बल्कि योजना के तहत आने-जाने और रहने-खाने के खर्च के अलावा रोजाना की दिहाड़ी का सारा खर्च भी केंद्र सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। हालांकि यह प्रदर्शनी एवं बिक्री दो दिन की थी लेकिन अब इसे एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इस योजना के तहत उन कारीगरों के हुनर को तराशने का काम किया जाता है जो हुनर से आजीविका कमाने की इच्छा रखते हैं। केंद्र सरकार की इस महत्वकांक्षी योजना से हिमाचल प्रदेश के लाखों कारीगर आज उन्नति की राह पर अग्रसर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।