Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Rakesh Jamwal said that the Youth Congress's uproar at the AI Summit was a conspiracy to tarnish India's global image.
{"_id":"6998415d3fd28504e20a462e","slug":"video-rakesh-jamwal-said-that-the-youth-congresss-uproar-at-the-ai-summit-was-a-conspiracy-to-tarnish-indias-global-image-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"राकेश जम्वाल बोले- एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश जम्वाल बोले- एआई समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने की साजिश
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल ने अंतरराष्ट्रीय एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए प्रदर्शन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना भारत की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि जब विश्व के अनेक देशों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ भारत में एकत्र होकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा कर रहे थे और भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ रही थी, तब कांग्रेस समर्थित तत्वों की ओर से किया गया हंगामा देश के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है। राकेश ने कहा कि यह विरोध किसी व्यक्ति या सरकार का नहीं बल्कि भारत की प्रगति और प्रतिष्ठा का विरोध है। उन्होंने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की प्रमुख शक्तियों में शामिल हो रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में चौथे स्थान तक पहुंचने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस प्रकार की हरकतें कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व और उसके कार्यकर्ताओं की प्रवृत्ति रही है कि वे देश के भीतर और विदेशों में भी भारत के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और एआई समिट के दौरान हुआ प्रदर्शन उसी सोच का परिणाम है। जम्वाल ने कहा कि इस घटना से कांग्रेस का वास्तविक चेहरा सामने आ गया है और स्पष्ट हो गया है कि वह भारत की उपलब्धियों से असहज है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करती है और राष्ट्रहित के मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की अपील करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।