{"_id":"6997dba41bf5dcd7670506a4","slug":"pariksha-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-3971892-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM News: सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, छात्र-छात्राओं में उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: सीजी बोर्ड 12वीं परीक्षा शुरू, छात्र-छात्राओं में उत्साह, परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Feb 2026 11:01 AM IST
Link Copied
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (सीजी बोर्ड) की हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (12वीं) परीक्षा आज से जिले में शुरू हो गई। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ नजर आई।
प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां निर्धारित समय पर परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा केंद्रों में, पेयजल, बैठने की समुचित व्यवस्था तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
नकल पर रोक लगाने के लिए जिला स्तरीय 3 उड़नदस्ता टीमें गठित की गई हैं। साथ ही परीक्षा केंद्रों में भी निगरानी के लिए उड़नदस्ता टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। परीक्षा के पहले दिन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और उत्साह देखने को मिला। अभिभावक भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।