Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
rupees and jewellery snatched in name of consensual relationship, complaint lodged with SP in Hisar
{"_id":"6997f1c11c3f1dedaa0c652a","slug":"video-rupees-and-jewellery-snatched-in-name-of-consensual-relationship-complaint-lodged-with-sp-in-hisar-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"सहमति संबंध के नाम पर 50 हजार रुपये व गहने हड़पे, हिसार में एसपी को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहमति संबंध के नाम पर 50 हजार रुपये व गहने हड़पे, हिसार में एसपी को दी शिकायत
12 क्वार्टर निवासी एक महिला ने तीन महिलाओं पर सहमति संबंध के नाम पर उससे 50 हजार रुपये व गहने हड़पने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित महिला की तरफ से एसपी को लिखित में शिकायत भी दी है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में 12 क्वार्टर गली नंबर 16 निवासी कांता ने बताया कि मेरा एक बेटा अजय दिव्यांग है और विवाहित है। अजय की पत्नी अपने मायके में रहती है और उनके दो छोटे बच्चे हैं, जिन्हें पालना मेरे लिए कठिन है। एक दिन शिव नगर निवासी सुमन ने मुझसे कहा कि वह मेरे बेटे अजय के लिए किसी जरूरतमंद महिला को लिव-इन रिलेशनशिप के रूप में रखवा सकती है, जो अजय व उसके बच्चों की जिम्मेदारी संभालेगी।
इसके बदले में उस महिला के परिजनों को 50 हजार रुपये नकद और एक जोड़ी चांदी की पाजेब देनी होगी। सुमन ने मेरी मुलाकात एक अन्य महिला नीलम से करवाई। इन दोनों महिलाओं ने मिलकर मुझसे 50 हजार रुपये नकद ले लिए और मुझे बिहार के जिला बेतिया की राजनंदिनी हाल निवासी हिसार से मिलवाया। उसी दिन सुमन व नीलम अजय को साथ लेकर कोर्ट से लिव-इन रिलेशनशिप के कागजात तैयार करवा लाई और राजनंदिनी को मेरे बेटे के साथ घर भेज दिया।
करीब 3 माह तक राजनंदिनी हमारे घर रही। इसी बीच राजनंदिनी ने स्वयं बताया कि सुमन और नीलम उसे पहले भी 10-12 जगह इसी तरह से लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर भेज चुकी हैं और अवैध रूप से रुपये लेकर कागजात तैयार करवा कर ठगी करती हैं।
24 दिसंबर को मैं किसी कार्य से बाजार गई हुई थी, तब राजनंदिनी मौका पाकर घर से चली गई। हमने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। कुछ दिनों बाद मैंने स्वयं न्यायालय परिसर उसे सुमन व नीलम के साथ देखा। जब मैंने इसका विरोध किया तो दोनों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।