सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Naresh Laxmi Narayan Devta Sahib Kumsu will undertake a two-day padyatra

Rampur Bushahar News: नरेशर लक्ष्मी नारायण देवता साहिब कुमसू करेंगे दो दिवसीय पदयात्रा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Naresh Laxmi Narayan Devta Sahib Kumsu will undertake a two-day padyatra
देवता साहिब नरेशर कुमसू के मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद मंदिर कमेटी सदस्य और ग्रामीण।
विज्ञापन
. दरकाली के शरनाल गांव में ग्रामीणों को सुख-समृद्धि का देंगे आशीर्वाद
Trending Videos

. बैठक में अधिष्ठाता को ले जाने और मंदिर वापस लाने के लिए सौंपी जिम्मेवारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शलाटी घोड़ी के अधिष्ठाता देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण कुमसू 3 और 4 अप्रैल को दरकाली पंचायत के शरनाल गांव का दौरा करेंगे। देवता साहिब की पदयात्रा को लेकर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। रविवार को मंदिर में बैठक हुई। मंदिर न्यास कमेटी कुमसू के अध्यक्ष जीवन चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में देवता साहिब के दौरे को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में देवता साहिब को दरकाली पहुंचाने और वापस मंदिर लाने के लिए ग्रामीणों को जिम्मेवारी सौंपी गई। मंदिर कमेटी ने निर्देश जारी किए कि यदि किसी घर से देवता साहिब के साथ कोई सदस्य नहीं आता है, तो उससे हर दिन 1,000 रुपये जुर्माना लिया जाएगा। अध्यक्ष जीवन चौहान ने सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया कि देवता साहिब की पदयात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। देवता साहिब को पहुंचाने के लिए भी रूपरेखा तैयार की गई। कुमसू मंदिर से दरशाल तक कुमसू, मतरेवल, निरसु, थनोल, नोगली, खखरोला और तलाई गांव के ग्रामीण देवता साहिब को उठाएंगे। दरशाल से लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह तकलेच तक कमलाहु खूंटा (गांव), विश्राग गृह से बाजा तक छलावट और भड़ावली गांव, बाजा से शरनाल घर तक करेरी, मसारना और रसेंदली गांव के ग्रामीण पदयात्रा कर देवता साहिब को पहुंचाएंगे। शरनाल से वापस मंदिर पहुंचाने की भी इसी तरह गांव के ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जगह-जगह देवता साहिब से लोग सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं, मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और अधिष्ठाता के समक्ष शीश नवाया। भंडारे से पूर्व मंदिर में दूरदराज से आए लोगों और ग्रामीणों ने समस्याएं भी रखीं। देवता साहिब ने उनका निवारण किया। ग्रामीणों ने देवता साहिब से सुख-शांति की कामना की है और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed