{"_id":"69c7d23fb292f79e3800e841","slug":"posts-vecant-in-dalash-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156955-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लोक निर्माण विभाग सब डिविजन दलाश में स्टाफ का टोटा, करोड़ों के कार्य रामभरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लोक निर्माण विभाग सब डिविजन दलाश में स्टाफ का टोटा, करोड़ों के कार्य रामभरोसे
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के पद रिक्त
सरकार पद भरने के बजाय अधिकारियों के कर रही तबादले
संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन दलाश में स्टाफ की कमी चल रही है। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के पद रिक्त होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सरकार रिक्त पदों को भरने के बजाय तबादले कर रही है। रिक्त पदों को भरने में प्रदेश सरकार दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
दलाश सब डिवीजन में कनिष्ठ अभियंता के दो पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक पद करीब एक साल से अधिक समय से रिक्त है। कनिष्ठ अभियंता अंडर ट्रांसफर हैं। वहीं दलाश में तैनात सहायक अभियंता का तबादला नेशनल हाईवे के आनी सब डिवीजन में कर दिया गया है। दलाश सब डिवीजन के अंतर्गत जाजर से रुमाली, डीम तक ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों को जोड़ने वाली 180 किलोमीटर लंबी सड़कें हैं, जो सेब बाहुल क्षेत्रों को जोड़ती हैं। अधिक ऊंचाई के चलते बरसात और सर्दियों में इन सड़कों पर अधिक मार पड़ती है। दलाश सब डिवीजन के अंतर्गत पीएमजीएसवाई स्टेज-4 के भोजुपानी से लांबी डूंगरी, रुमाली से डीम, पुनन से गाड़ा डीम, टिकर से टिकरीदढ़ और कठार से खादवी करीब 55 करोड़ रुपये के पांच प्रोजेक्ट हैं, जिन पर काम चल रहा है। लूहरी-जाओं सड़क पर 12 करोड़ रुपये की लागत से टारिंग का कार्य चल रहा है। जाजर से दलाश तक सड़क पर भी करीब 15 करोड़ का काम चला है। ऐसे मे कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता न होने से जहां कार्य का बोझ ज्यादा पड़ रहा है, वहीं यह कार्य भी लंबे खींच रहे हैं। जबकि सभी प्रोजेक्ट्स पर एक साथ नजर रखना मुमकिन नहीं, फलस्वरूप कार्य की गुणवत्ता भी चेक नहीं की जा रही है।
कोट
विधायक लोकेंद्र कुमार का कहना है कि कांग्रेस सरकार आनी विधानसभा क्षेत्र से सौतेला व्यवहार कर रही है। आनी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विभागों में कई दर्जन पद रिक्त हैं। सरकार रिक्त पदों को भरने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है।
कोट
लोक निर्माण विभाग निरमंड के अधिशासी अभियंता आनंद शर्मा ने कहा कि रिक्त पदों को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
Trending Videos