{"_id":"69c925783343d167370f949a","slug":"small-vehicles-will-run-for-dodra-kwar-from-today-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157070-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: डोडरा-क्वार के लिए आज से दौड़ेंगे छोटे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: डोडरा-क्वार के लिए आज से दौड़ेंगे छोटे वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी में दूसरी बार सड़क हुई बहाल, तीन दिन में बड़े वाहनों के लिए भी होगी बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कुछ दिन पहले चांशल घाटी में हुई बर्फबारी के बाद बंद चल रही डोडरा-क्वार से रोहड़ू सड़क को रविवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सड़क पर दो या तीन दिन के अंदर बड़े वाहन भी चलने शुरू हो जाएंगे। रविवार को लोक निर्माण विभाग के छोटे वाहनों को सड़क से निकाला गया। सोमवार से सभी छोटे वाहन इस मार्ग से गुजर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को खोलने के लिए लड़ोट से दो मशीन चार दिन पहले लगाई, जो रविवार तक डोडरा तक सड़क पर जमी बर्फ को निकालने में सफल हुई। रोहड़ू से क्वार सड़क की लंबाई 90 किलोमीटर है, जिसमें लड़ोट से डोडरा तक का करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र साल के छह माह से अधिक समय तक बर्फ से ढका रहता है और विभाग को इस दौरान सड़क खोलनी भारी चुनौती बन जाता है। इस बार सर्दी जाते ही सड़क को बहाल किया गया, लेकिन मार्च माह में हुई बर्फबारी के बाद सड़क फिर बंद हुई। कम संसाधन होने के बावजूद भी रोहड़ू लोक निर्माण विभाग सर्किल इस सड़क को खोलने में प्राथमिकता दे रहा है।
कठिन परिस्थितियों एवं स्टाफ की कमी के बावजूद इस बार डोडरा-क्वार की सड़क को बहुत कम समय में दूसरी बार बहाल कर दिया गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग की ओर से सराहनीय कार्य किया गया है।-- प्रमोद उप्रेति, अधीक्षण अभियंता, रोहड़ू।
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। कुछ दिन पहले चांशल घाटी में हुई बर्फबारी के बाद बंद चल रही डोडरा-क्वार से रोहड़ू सड़क को रविवार को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। सड़क पर दो या तीन दिन के अंदर बड़े वाहन भी चलने शुरू हो जाएंगे। रविवार को लोक निर्माण विभाग के छोटे वाहनों को सड़क से निकाला गया। सोमवार से सभी छोटे वाहन इस मार्ग से गुजर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इस मार्ग को खोलने के लिए लड़ोट से दो मशीन चार दिन पहले लगाई, जो रविवार तक डोडरा तक सड़क पर जमी बर्फ को निकालने में सफल हुई। रोहड़ू से क्वार सड़क की लंबाई 90 किलोमीटर है, जिसमें लड़ोट से डोडरा तक का करीब 30 किलोमीटर क्षेत्र साल के छह माह से अधिक समय तक बर्फ से ढका रहता है और विभाग को इस दौरान सड़क खोलनी भारी चुनौती बन जाता है। इस बार सर्दी जाते ही सड़क को बहाल किया गया, लेकिन मार्च माह में हुई बर्फबारी के बाद सड़क फिर बंद हुई। कम संसाधन होने के बावजूद भी रोहड़ू लोक निर्माण विभाग सर्किल इस सड़क को खोलने में प्राथमिकता दे रहा है।
कठिन परिस्थितियों एवं स्टाफ की कमी के बावजूद इस बार डोडरा-क्वार की सड़क को बहुत कम समय में दूसरी बार बहाल कर दिया गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद विभाग की ओर से सराहनीय कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन