सब्सक्राइब करें

Live

UP Vidhan Mandal Session live: पहले कहावत थी, देख सपाई-बेटियां घबराई, योगी बोले- आज नाइट शिफ्ट में कर रहीं काम

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

उत्तर प्रदेश विधानमंडल में आज से वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना पहले विधायकों को बजट पर बोलने का मौका दिया। सदस्यों ने अपने-अपने मत रखे।आगे पढ़ें पूरा अपडेट...

up assembly budget session 2026 live updates cm yogi government news in hindi
सदन में बोले सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

04:41 PM, 16-Feb-2026

समाज में विभेद पैदा करने वाला आचरण न करें-सीएम

सीएम ने कहा कि सपा को कांग्रेस से सीखना चाहिए। कोई भी ऐसा आचरण न करें, जो समाज में विभेद पैदा करता हो। जिम्मेदार विपक्ष के रूप में भूमिका का निर्वहन करें। राज्यपाल का आभार व्यक्त करें। विपक्ष के लोग भी सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित करें।  
04:31 PM, 16-Feb-2026

फार्म-7 के नाम पर फर्जी बातें कर रही सपा- सीएम

सीएम ने आगे कहा कि आज प्रदेश में बेहतर एयर कनेक्टिवटी है। प्रदेश में 16 डोमेस्टिक एयरपोर्ट, 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। पांचवा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में बनकर तैयार है। इसी महीने हम कोशिश करेंगे कि वह शुरू हो। प्रदेश में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था है। टाटा टेक्नालॉजी के साथ मिलकर आईटीआई पर काम हुआ है। जब टीम वर्क होता है, तब परिणाम आता है। आज अपराधी भयभीत है, किसान खुशहाल है, हर गांव में बिजली है। आज यूपी राम राज्य की ओर आगे बढ़ा है।  

उन्होंने कहा कि बजट के बारे में सपा अच्छा नहीं बोल पाई। उनके पास कुछ अच्छा है नहीं तो अच्छा बोल नहीं पाए। सपा जातीय संघर्षों को बढ़ावा देती है। आपस में लड़ाती है। आस्था को अपमानित करती है। सांविधानिक मूल्यों पर भी प्रहार करने से पीछे नहीं रहते हैं। एसआईआर भारत निर्वाचन आयोग करवा रहा है। इसमें सरकारों का रोल नहीं होता है। 2 करोड़ 88 लाख लोग या तो मृत पाए गए, या शिफ्टिंग किए गए। सपा इन्हें फर्जी वोट बनाकर मतदान कराती थी। तभी फार्म-7 के नाम पर फर्जी बातें करती है। इनके कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मारपीट कर रहे हैं। ये सांविधानिक मूल्यों का अपमान है। ये किसी भी प्रकार स्वीकार नहीं हो सकता है। 
04:20 PM, 16-Feb-2026

पहली की सरकारों का विकास परिवारवादी था-सीएम

सीएम ने कहा कि पहली की सरकारों का विकास परिवारवादी था। जेपीएनआईसी का उदाहरण देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि 800 करोड़ खर्च हो गए वह फिर अधूरा है। हमने जेपी के जन्मभूमि पर अस्पताल बनवाया।1400 करोड़ खर्च हो गए, फिर भी गोमती रिवर फ्रंट का प्रोजक्ट अधूरा है, यह महज 300 करोड़ का प्रोजेक्ट था। 

सरकार ने अपने कार्यकाल में अराजकता फैलाई। इसीलिए युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ। किसान सुसाइड के लिए मजबूर हुआ। आज जल, थल, नभ तीनों यूपी के अंदर देखने को मिलता है। यूपी में पहली रैपिड रेल का उद्घाटन 22 फरवरी को होगा। आज यूपी में सुरक्षा का बेहतरीन वातावरण है। मेरठ से दिल्ली सिर्फ 45 मिनट में तय होता है। आज 22 एक्सप्रेसवे वाला राज्य यूपी है। इनमें 7 क्रियाशील हो चुके हैं और 5 निर्माणाधीन हैं। 10 पर हम काम कर रहे हैं। 
04:09 PM, 16-Feb-2026

सात लाख से अधिक आवास उपलब्ध कराए-सीएम

सीएम योगी ने कहा कि हमने सात लाख से अधिक आवास उपलब्ध कराए। 2017 से पहले राशन वितरण की खूब शिकायतें थीं। आज कोई शिकायत नहीं है, क्योंकि टेक्नालॉजी का उपयोग किया गया। 6 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे। किसी भी सेक्टर में यदि यूपी के युवा को मौका मिला, तो उसने अपनी अलग छाप छोड़ी। डाटा आज की सबसे बड़ी ताकत है। एआई देश का मर्चिंग सेक्टर है। इसके लिए बजट में व्यवस्था की गई है। 

उन्होंने आगे कहा कि हर युवा उद्यमी बन सके, 'सीएम युवा उद्यमी' स्कीम से काम चल रहा है। हर साल एक लाख युवा उद्यमी बन सकें, इसके लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। ईवी के पहली यूनिट लखनऊ में स्थापित हुई है। 20 हजार से अधिक स्टार्ट अप यूपी में चल रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी की दर 2.24 फीसदी तक आ गई है। हर गांव में खेल का मैदान हो, इसके लिए भी प्रयासरत हैं। इलेक्ट्रिक व्हीकल के बाजार में यूपी की धमक है। खरीदे जा रहे वाहनों 19 फीसदी हिस्सा यूपी का है। तिपहिया वाहनों में 40 फीसदी से अधिक यूपी का हिस्सा है।  
03:53 PM, 16-Feb-2026

ओडीओपी के माध्यम से उत्पादकों को बाजार से जोड़ा

सीएम ने आगे कहा आज ओडीओपी के माध्यम से उत्पादकों को बाजार से जोड़ा। 96 लाख एमएसएमई यूनिट में 96 लाख युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता खुला। जो सरकार अपने हस्तशिल्पियों का सम्मान नहीं करती, उसका सपा जैसा हाल होगा। निवेश की पहली शर्त सुरक्षा, दूसरी सुविधा और तीसरी शर्त पालिसी बनाकर उसका क्रियान्वयन करना है। आज यूपी में तीनों हैं। डबल इंजन सरकार से स्पीड आना भी स्वाभाविक है। पहले मात्र 14 हजार कारखाने थे। 2017 के बाद से इनकी संख्या 31 हजार पार कर गई है। 

उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल इन्फॉस्ट्रक्चर के अंदर हमें बड़ी सफलता हासिल हुई है। आज वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज और वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट यूपी में हैं। आज महिला सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति बेहतर है। हमने 1.75 हजार नौकरियां सिर्फ बेटियों को दी हैं। पहले कहावत थी देख सपाई बिटिया घबराई। आज नाइट शिफ्ट में भी बेटियां काम कर रही हैं। 
03:38 PM, 16-Feb-2026

यूपी को बीमारू राज्य कहकर लोग मजाक उड़ाते थे- सीएम

सीएम ने कहा कि यूपी को बीमारू राज्य कहकर लोग इसका मजाक उड़ाते थे। आज देश की जीडीपी में 9.5 फीसदी है। प्रति व्यक्ति आया तीन गुना हुई है। 8.5 वर्षों में कोई नया टैक्स नहीं लगाया, हां टैक्स चोरी रोकी है। आज रेवेन्यू सरप्लस प्रदेश के रूप में हम हैं। 2017 से पहले कृषि के लिए कोई स्पष्ट नीति नहीं थी। किसान सिर्फ वोट बैंक था। आज लागत कम उत्पादन ज्यादा है। आज किसान विकास का साथी है। जो भी पैसा होता है, डीबीटी के माध्यम के सीधे अन्नदाता के खातों में जाता है।

उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि से 95 हजार करोड़ से अधिक धनराशि यूपी के किसानों को दी गई है।  आज 'खेती की बात खेत में' हो रही है। कृषि वैज्ञानिक जाते हैं, किसान से बात करते हैं। कृषि उत्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान दिया जा रहा है। आज प्रदेश के अंदर 7727 गो आश्रय स्थल संचालित हैं। इनमें 16 हजार से अधिक गवंश हैं। प्रदेश में 3 लाख 6 हजार करोड़ गन्ना किसानों को मूल्य का भुगतान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:33 PM, 16-Feb-2026

सपा के लोग गाजी के मेले का समर्थन करते हैं-सीएम

उन्होंने आगे कहा कि पहले फोरेसिंक लैब सिर्फ दो थीं। आज 12 लैब ए ग्रेड की चल रही हैं। 6 निर्माणाधीन हैं। सभी जनपदों में दो-दो फोरेसिंक वैन संचालित हैं। यदि कोई अपने फायदे के लिए उन आक्रांताओं का महिमा मंडन करता है, जिन्होंने देश को नुकसान पहुंचाया, देश आज उसे स्वीकार नहीं करेगा। भारत के राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान का अपमान करना संविधान का अपमान है। भारत में रहेंगे, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे, ये नहीं चलेगा। 

सीएम ने कहा कि सपा के लोग गाजी के मेले का समर्थन करते हैं, जो भारत की संस्कृति को रौंदने आया था। महाराज सुहेलदेव के नाम पर हमने विवि बनाया। ये लोग राम मंदिर का विरोध करते हैं, काशी विश्वनाथ का विरोध करते हैं। इन लोगों में भारत की आस्था का कोई सम्मान नहीं है। संभल, बरेली, बौद्ध तीर्थ, प्रयागराज, काशी, मथुरा समेत सभी तीर्थों का विकास किया जा रहा है। आज यूपी की पहचान देव दिवाली से होती है। 
03:12 PM, 16-Feb-2026

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के हंगामे को सीएम ने बताया बेहद खराब

विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान हुए विपक्ष के हंगामे को लेकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने विपक्ष के व्यवहार को बेहद खराब बताया। कहा कि इनसे किसी भी प्रकार की उम्मीद करना बेवकूफी है। आज 8.5 वर्षों में यूपी बदलाव आया है। पहले की सरकारों ने प्रदेश को अपराध, अराजकता का गढ़ बना दिया था। कर्फ्यू यहां की पहचान बन गया था। आज यूपी टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट एंड ट्रांसफॉर्मेशन की त्रिवेणी बनकर उभरा है। 2017 से पहले सत्ता के ंसंरक्षण माफिया पल रहे थे, जो सरकार के पैरलल अपनी सत्ता का संचालन करते थे। वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया था। न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी सुरक्षित था। 2017 के बाद उपद्रवग्रस्त प्रदेश उत्सव प्रदेश बन गया है।

सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था का मतलब रूल ऑफ लॉ है। यूपी फियर (भय) जोन से फेथ जोन में बदल गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी में स्नान किया। आज जो श्रद्धालु प्रदेश में आ रहे हैं, उन्हें आज की व्यवस्था पर भरोसा है। 2017 के बाद से न कर्फ्यू है, न दंगा है... यूपी में सब चंगा है। आज प्रदेश की पुलिस में 44 हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मी हो गई हैं। पहले ट्रेनिंग सेंटर नहीं थे। आज जितनी भी भर्तियां हो रही हैं, उन सबकी ट्रेनिंग हम अपने सेंटर में कर रहे हैं। अब खपरैल वाले कमरे नहीं हैं। आधुनिक बैरक बनाए गए हैं। 
02:35 PM, 16-Feb-2026

घृणा-द्वेष की भावना वाली सरकार है- अतुल प्रधान

बजट पर सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि सरकार हमेशा छल, कपट, घृणा-द्वेष की भावना वाली है। पांच साल से हम बजट देख रहे हैं, लेकिन कुछ खास नहीं हुआ। पिछले साल सरकार कृषि में  55 फीसदी, खेल पर 61 फीसदी, गृह विभाग पर 31 फीसदी, शिक्षा-स्वास्थ्य पर 54 फीसदी बजट ही खर्च कर पाई है। सीएम के द्वारा सदन के नेता प्रतिपक्ष के परिवार के लिए बुढ़िया शब्द का इस्तेमाल किया गया। हम इसकी निंदा करते हैं। मथुरा में टंकी फट गई, उसके नीचे दबकर लोग मर गए। गुजराती लोग ठेके ले गए। अनस्किल्ड लोग काम कर रहे हैं। गन्ना के दाम 30 रुपये बढ़ाए, ढुलाई का भी रेट बढ़ा दिया। किसान की स्थिति जस की तस। सब्जियोंं के दाम नहीं मिल पा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सरकार सनातन की बात करती है, रोज सनातन का अपमान करती है। वाराणसी में न जाने कितने मंदिर तोड़ दिए। कुंभ में न जाने कितनी जानें गईं? अविमुक्तेश्वरानंद ने इसका खुलासा किया तो उनका अपमान किया गया। आप उनसे सर्टिफिकेट मांगा, आपसे सर्टिफिकेट मांगा जाए तो आप कौन सा सर्टिफिकेट देंगे। मेरठ में सेंट्रल मार्केट तोड़ा जा रहा है। सरकार पीड़ितों के लिए बिल लेकर आए। 
02:12 PM, 16-Feb-2026

प्रवर समिति को भेजा जाए विवि स्थापना का प्रस्ताव

सपा विधायकों ने इस प्रस्ताव को प्रवर समिति को भेजने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समिति एक महीने में इस पर अपना विचार दे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed