{"_id":"69930156c827daca6a036bec","slug":"up-main-accused-of-firing-at-rohit-shetty-s-house-arrested-along-with-his-associates-upstf-nabs-them-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी साथियों संग गिरफ्तार, यूपीएसटीएफ ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने का मुख्य आरोपी साथियों संग गिरफ्तार, यूपीएसटीएफ ने दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
सार
यूपीएसटीएफ व मुंबई पुलिस टीम ने फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मुख्य आरोपी को उसके साथियों सहित दबोच लिया है।
रोहित शेट्टी गोलीबारी मामला
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
विस्तार
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी दीपक और उसके छह साथियों को यूपीएसटीएफ व मुंबई पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपियों को हरियाणा के झज्जर, आगरा व नोएडा से गिरफ्तार किया गया है।
फायरिंग फिल्म जगत के लोगों में दहशत फैलाने और रंगदारी मांगने के मकसद से की गई थी।
ये किए गए गिरफ्तार: गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी दीपक (24) है। जो कि थाना बाह के बिजौली गांव का है। चार अन्य आरोपी सनी (23) पुत्र राकेश, सोनू (23) पुत्र विनोद कुमार, रितिक (22) पुत्र विनोद कुमार, विष्णु कुशवाहा (26) है। दो अन्य आरोपी जतिन भारद्वाज (24) पुत्र रत्नेश भारद्वाज गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर 45 का रहने वाला है। एक अन्य आरोपी विशाल पुत्र बालकराम इटावा जिले के बसवारा का रहने वाला है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी कुख्यात अंतरराष्ट्रीय अपराधी शुभम लोनकर गिरोह के सदस्य हैं।
Trending Videos