Live
Prayagraj Magh Mela Snan Live: संगम में आस्था का स्नान जारी; दो बजे तक 2.90 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
Prayagraj Magh Mela Basant Panchami Snan Sangam Live Updates : प्रयागराज के संगम पर आज शुक्रवार सुबह माघ मेला में वसंत पंचमी स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। घने कोहरे और ठंड को मात देते हुए लाखों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं। अगले चार दिनों में साढ़े तीन करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है।
लाइव अपडेट
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत
मौनी अमावस्या 18 जनवरी से ही माघ मेले में धरने पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की तबीयत शुक्रवार को बिगड़ गई। उनको बुखार हो गया है। खुले आसमान के नीचे छह दिन से बैठने के कारण उनका स्वास्थ्य में खराबी आई है। चिकित्सकों से परामर्श लिया गया है। फिलहाल वह आराम कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात करने से बच रहे हैं। शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज ने तबीयत खराब होने की पुष्टि की है।दो बजे तक 2.90 करोड़ लोगों ने किया स्नान
वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर दोपहर 2 बजे तक लगभग 2 करोड़ 90 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।सीएम योगी ने वसंत पंचमी पर स्नान करने वाले सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि वसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई। पावन संगम में 'आस्था की डुबकी' सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, माँ गंगा से यही प्रार्थना है।बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आज तीर्थराज प्रयाग में त्रिवेणी में पुण्य स्नान का सौभाग्य प्राप्त कर रहे सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 23, 2026
पावन संगम में 'आस्था की डुबकी' सभी के लिए शुभ-फलदायी हो, सबकी मनोकामनाएं पूर्ण हों, माँ गंगा से यही प्रार्थना है। pic.twitter.com/SStRrYqscz
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के मीडिया प्रभारी की सीएम योगी पर तीखी टिप्पणी
पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने संगम में डुबकी लगाई
प्रयागराज में वसंत पंचमी स्नान, 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
वसंत पंचमी के पावन अवसर पर प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर 12 बजे तक लगभग 2 करोड़ 10 लाख लोगों ने पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। यह विशाल जनसमूह आस्था और भक्ति की पराकाष्ठा को दर्शाता है, जहां श्रद्धालु कड़ाके की ठंड के बावजूद भक्ति भाव से स्नान करने पहुंचे।सुबह 10 बजे तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने किया स्नान
वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज के संगम तट पर आज सुबह 10 बजे तक लगभग 1 करोड़ 40 लाख लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई।संगम पर सुबह 8 बजे तक 1 करोड़ 4 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
माघ मेला 2026 में वसंत पंचमी के पावन स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आज सुबह 8 बजे तक लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्तों ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई है। यह संख्या दिन चढ़ने के साथ और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि ब्रह्म मुहूर्त से ही लाखों श्रद्धालु ठंड और कोहरे को मात देते हुए संगम तट पर पहुंचे।श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर किया स्नान
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में वसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने सरयू घाट पर पवित्र स्नान किया और पूजा-अर्चना की।#WATCH Ayodhya, Uttar Pradesh: On the occasion of Basant Panchami, devotees took a holy dip at Saryu Ghat and performed worship and prayers. pic.twitter.com/mcBMn2wDWG
— ANI (@ANI) January 23, 2026