UP: सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना, बोले- 'मुल्ला-मौलवियों के आगे घुटने टेकने वाले मथुरा पर क्या बोलेंगे'
{"_id":"6a40a70247a59865fc009906","slug":"cm-yogi-adityanath-hathras-visit-live-update-2026-06-28","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP: सीएम योगी का अखिलेश पर निशाना, बोले- 'मुल्ला-मौलवियों के आगे घुटने टेकने वाले मथुरा पर क्या बोलेंगे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 28 Jun 2026 10:16 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:16 AM IST
खास बातें
CM Yogi Adityanath Hathras Visit: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज हाथरस में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। 548 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ उनके दौरे की पल-पल की अपडेट यहां देखें...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:18 PM, 28-Jun-2026
हाथरस की हींग और गुड़ दिला रहे नई पहचान, विकास को मिलेगी और रफ्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हाथरस के विकास को लेकर तीनों विधायकों ने सड़क, फ्लाईओवर और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े प्रस्ताव सरकार को दिए हैं। इन प्रस्तावों पर विचार कर आवश्यक धनराशि स्वीकृत की जा रही है और विभिन्न परियोजनाओं की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हाथरस मेडिकल कॉलेज से जुड़ी समस्याओं के समाधान और सिकंदराराऊ बस स्टैंड के विकास के लिए भी सरकार कार्य कर रही है। इन दोनों परियोजनाओं सहित जिले की अन्य विकास योजनाओं को गति देने के लिए आवश्यक प्रशासनिक और वित्तीय प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथरस का औद्योगिक क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। इससे हाथरस ही नहीं, बल्कि कासगंज, एटा और आसपास के जिलों के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर एक एम्प्लॉयमेंट जोन विकसित कर रही है, जहां युवाओं को रोजगार के साथ कौशल प्रशिक्षण (स्किल ट्रेनिंग) भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुरूप रोजगार मिल सके। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यही डबल इंजन सरकार की कार्यशैली है, जो बिना किसी भेदभाव के विकास योजनाओं को तेजी से लागू करती है। उन्होंने कहा कि हाथरस की हींग और यहां के गुड़ ने जिले को नई पहचान दिलाई है। सरकार इस पहचान को और मजबूत करने के लिए कृषि और उद्योग दोनों क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आलू किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों की आय बढ़ाने और उनके चेहरे पर खुशहाली लाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा चुने गए जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ही विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने करीब 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लिए हाथरसवासियों को बधाई दी।
01:15 PM, 28-Jun-2026
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हमेशा जनता को गुमराह करने का काम करती रही
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी हमेशा जनता को गुमराह करने का काम करती रही हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों दल संविधान बचाने की बात कर रहे थे, जबकि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या कांग्रेस ने ही की थी। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का सबसे बड़ा अपमान कांग्रेस ने किया। योगी ने कहा कि आपातकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने देशभर के विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया था। उन्होंने जयप्रकाश नारायण, डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित अनेक नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा से जुड़े नेता मुलायम सिंह यादव को भी तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जेल में बंद किया था। आज वही समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर उसके सामने घुटने टेक रही है और मुलायम सिंह यादव की राजनीतिक विरासत का अपमान कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हमेशा सामाजिक न्याय और बाबा साहब आंबेडकर के विचारों के विपरीत काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने बाबा साहब के नाम पर बने संस्थानों तक के नाम बदलने का काम किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में विकास का दायरा सीमित था, जबकि डबल इंजन की भाजपा सरकार के लिए विकास का अर्थ उत्तर प्रदेश के सभी 25 करोड़ लोगों का विकास है। उन्होंने कहा कि हाथरस, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा समेत प्रदेश के सभी जिलों और 350 से अधिक तहसीलों का समान विकास सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ- सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आधार बनाकर सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार और उसके सहयोगी दल इसी लक्ष्य के साथ कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
01:08 PM, 28-Jun-2026
सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मंदिर केवल इमारत नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या को रामभक्तों ने सजा और संवार दिया है। आप उसकी चिंता मत करिए। पहले पश्चाताप करिए और एक बार रामलला के दर्शन कर लीजिए। कम से कम इससे सद्बुद्धि तो आएगी। योगी ने कहा कि यदि वास्तव में धार्मिक स्थलों के विकास की चिंता है तो मथुरा और वृंदावन पर भी खुलकर बोलना चाहिए। अगर सचमुच धार्मिक कार्य करना चाहते हैं तो श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सम्मान और मुक्ति के अभियान पर भी स्पष्ट राय रखिए। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि को भी सम्मान मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के पास प्रदेश के विकास, अयोध्या और मथुरा-वृंदावन के विकास को लेकर कोई ठोस एजेंडा नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा नेता मुल्ला और मौलवियों के आगे घुटने टेकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण विपक्ष धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात नहीं रख पाता। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या अपनी पहचान के लिए किसी राजनीतिक दल की मोहताज नहीं है। उसकी पहचान हजारों वर्षों पुरानी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या ने वैश्विक स्तर पर अपनी नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अब अयोध्या विश्वभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र बन चुकी है। विपक्ष को भ्रम फैलाने के बजाय प्रदेश के विकास और जनहित के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
01:06 PM, 28-Jun-2026
'अयोध्या को धार्मिक नगरी क्या बनाएंगे, रामभक्तों पर गोली चलाने वाली सरकार आपकी थी', हाथरस में अखिलेश पर बरसे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले प्रदेश में व्यापारी, किसान और आम नागरिक असुरक्षित महसूस करते थे। जगह-जगह लूटपाट होती थी और बेटियों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता था। उनकी सरकार ने अपराधियों और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश माफिया मुक्त और विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने अखिलेश यादव का बयान पढ़ा, जिसमें अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, "आप क्या अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे। अपना इतिहास देखिए। रामभक्तों पर गोली आपकी ही सरकार ने चलवाई थी।" उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या आज अपनी गौरवशाली पहचान वापस प्राप्त कर रही है।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कृष्ण जन्माष्टमी जैसे आयोजनों को भी रोका गया और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार धार्मिक परंपराओं और आस्था के आयोजनों को सम्मान के साथ आगे बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हाथरस में 22 से अधिक मंदिरों का सुंदरीकरण कराया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले जो धनराशि कब्रिस्तानों की बाउंड्रीवाल के निर्माण पर खर्च की जाती थी, उसी धन का उपयोग अब मंदिरों के विकास और सुंदरीकरण के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार बिना भेदभाव विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश में सुशासन एवं सुरक्षा का वातावरण स्थापित किया गया है।

01:03 PM, 28-Jun-2026
डबल इंजन सरकार में विकास, सुरक्षा और गरीब कल्याण साथ-साथ चल रहे हैं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को हर वर्ष होली और दीपावली पर दो मुफ्त एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार आने पर विकास होता है, गरीबों का कल्याण होता है, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलते हैं, महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कदम उठाए जाते हैं, व्यापारियों को सुरक्षा मिलती है और किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि यह सब जनता के एक निर्णय से संभव हुआ है। जब लोग कमल का बटन दबाकर एनडीए प्रत्याशियों को विजयी बनाते हैं तो बदले में विकास, सुरक्षा, बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों का संरक्षण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और किसानों के हित में योजनाएं मिलती हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि भी लगातार प्रयास कर अपने क्षेत्रों में विकास योजनाएं लाने का काम करते हैं।
युवाओं को पहचान छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का नौजवान देश के किसी भी हिस्से में जाता है तो उसे अपनी पहचान छिपाने की जरूरत नहीं पड़ती। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश के युवाओं को अपनी पहचान बताने में संकोच होता था, क्योंकि पिछली सरकारों के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था की छवि खराब हो गई थी।
योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि पहले प्रदेश के कई जिलों में माफिया का दबदबा था। गरीबों का शोषण होता था, सार्वजनिक जमीनों पर कब्जे किए जाते थे, विकास योजनाओं में बाधाएं डाली जाती थीं और अराजकता का माहौल बना रहता था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कानून-व्यवस्था को मजबूत कर विकास और सुशासन का वातावरण तैयार किया है।

01:00 PM, 28-Jun-2026
किसानों को बेहतर बीज उपलब्ध कराने के लिए बन रहे अंतरराष्ट्रीय कृषि केंद्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसानों को बेहतर गुणवत्ता का बीज समय पर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर की स्थापना को स्वीकृति दी गई है, ताकि आलू की उन्नत किस्मों के बीज किसानों को समय पर उपलब्ध कराए जा सकें और उनकी उत्पादकता बढ़े।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आगरा में इंटरनेशनल पोटैटो सेंटर के साथ-साथ वाराणसी में इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईआरआरआई) की स्थापना भी की गई है। इन संस्थानों के माध्यम से उन्नत किस्मों के बीज तैयार होंगे, जिससे किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छी पैदावार के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज सबसे पहली आवश्यकता है। यदि किसानों को समय पर बेहतर बीज उपलब्ध हो जाए, तो उनकी लागत घटेगी और आय बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के हर वर्ग के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
डबल इंजन सरकार बिना भेदभाव सभी तक पहुंचा रही योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार की नीति है कि सुरक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि न जाति, न मत, न भाषा और न ही किसी अन्य आधार पर कोई भेदभाव किया जाता है। सरकार सभी पात्र लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ उपलब्ध करा रही है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गरीबों को मुफ्त राशन, पक्का आवास और हर घर शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों के समय रसोई गैस कनेक्शन लेने के लिए लोगों को दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भारतीय जनता पार्टी सरकार उज्ज्वला योजना के तहत पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। जिन परिवारों के पास पहले गैस कनेक्शन नहीं था, उन्हें भी योजना का लाभ देकर धुएं से मुक्ति दिलाने का काम किया गया है।

12:59 PM, 28-Jun-2026
विकास के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है हाथरस
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास तभी संभव है, जब योजनाएं धरातल पर उतरें और उनका लाभ आम जनता तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंच पर आने से पहले उन्होंने विकास परियोजनाओं की प्रदर्शनी देखी, जिसमें जिले में चल रहे विकास कार्यों की झलक दिखाई गई। किसानों की आय बढ़ाने, वैल्यू एडिशन को बढ़ावा देने और पशुपालकों को नई योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अब हाथरस विकास से वंचित नहीं रहेगा, बल्कि तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। हाथरस का औद्योगिक क्षेत्र मथुरा-बरेली मार्ग से जुड़ा हुआ है और यहां तेजी से नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं। उद्योगों के आने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में कृषि आधारित प्रोसेसिंग सेंटर स्थापित होने से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। किसानों की उपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण होगा, जिससे उन्हें बेहतर कीमत मिलेगी। साथ ही कोल्ड स्टोरेज की समस्या का समाधान होगा, किसानों का भंडारण खर्च कम होगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के अन्य क्षेत्रों की तरह कोसीकलां सहित विभिन्न स्थानों पर भी ऐसे प्रोसेसिंग सेंटर विकसित कर रही है, ताकि किसानों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

12:58 PM, 28-Jun-2026
सीएम योगी का भाषण
सुरक्षा के बेहतर माहौल में ही संभव है विकास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह हाथरस की तीनों विधानसभा क्षेत्रों—हाथरस, सादाबाद और सिकंदराराऊ—के लिए करीब 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उपहार देने के लिए विशेष रूप से आए हैं। उन्होंने इसके लिए हाथरस जनपद के सभी नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास तभी संभव है, जब सुरक्षा का बेहतर माहौल हो। सुरक्षित वातावरण में ही विकास की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। जहां सुरक्षा नहीं होती, जहां दंगे और अराजकता का माहौल होता है, वहां विकास और उज्ज्वल भविष्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश का ऐसा कौन-सा जिला था, जो दंगों से अछूता रहा हो। मथुरा के जवाहर बाग की घटना, कोसीकलां के दंगे, मेरठ और अलीगढ़ के दंगे तथा मुजफ्फरनगर की हिंसा का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय आए दिन कर्फ्यू लगते थे। इससे आम जनता का व्यापार चौपट हो जाता था, नौजवानों की नौकरियां प्रभावित होती थीं, जनजीवन अस्त-व्यस्त रहता था और प्रदेश की छवि पूरे देश में खराब होती थी।
12 हजार मोहर्रम जुलूस निकले, दंगा- पथराव या कर्फ्यू की स्थिति नहीं बनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश दंगों और कर्फ्यू के कारण बदनाम था, लेकिन पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में न कोई दंगा हुआ, न कर्फ्यू लगा और न ही गुंडागर्दी होने दी गई।उन्होंने कहा कि हाल ही में मोहर्रम का आयोजन भी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पहले मोहर्रम के नाम पर सड़कों पर हथियारों का प्रदर्शन होता था, तलवारबाजी के दौरान राहगीरों पर हमले हो जाते थे। ताजिया निकालने के नाम पर गरीबों की झोपड़ियां हटाई जाती थीं, मकानों के छज्जे तोड़े जाते थे और हाईटेंशन बिजली की लाइनों को हटाने का दबाव बनाया जाता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने स्पष्ट व्यवस्था बनाई है कि किसी गरीब की झोपड़ी या मकान नहीं हटेगा और न ही हाईटेंशन लाइनें हटाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर ताजिया की ऊंचाई कम करनी होगी। उन्होंने कहा कि यदि ताजिया अधिक ऊंचा होगा तो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने का खतरा रहेगा, इसलिए सुरक्षा सर्वोपरि है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में करीब 12 हजार मोहर्रम जुलूस निकले, लेकिन कहीं भी दंगा, पथराव या कर्फ्यू की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि पहले कुछ लोग दूसरों के घरों के सामने जबरन ढोल-ताशे बजाकर माहौल बिगाड़ते थे, लेकिन अब यह सब बंद हो गया है और सभी धार्मिक आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहे हैं।

12:12 PM, 28-Jun-2026
जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ का संबोधन
मंच से सबसे पहले हाथरस सदर विधायक अंजुला माहौर, फिर सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा, सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह और सांसद अनूप प्रधान ने जनता को संबोधित किया। जनपद हाथरस की विकास यात्रा पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। जिसे सभी ने सराहा। सीएम योगी ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चैक, स्मार्ट फोन वितरित किए।
548 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार ने हाथरस की 548 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 55 परियोजनाओं का लोकार्पण और 88 का शिलान्यास किया। जिले में 29,961.15 लाख रुपये की लागत से तैयार हो चुकीं 55 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन कार्यों की भौतिक प्रगति 90 प्रतिशत से अधिक या शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है। इसमें सबसे प्रमुख हाथरस-जलेसर मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण (लागत 36.98 करोड़) और सासनी-नानऊ मार्ग का चौड़ीकरण कार्य (लागत 18.96 करोड़) है। इसके अलावा 24,843.71 लाख रुपये (लगभग 248 करोड़ रुपये) की कुल 88 नई स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास किया । इसमें सासनी-अकराबाद मार्ग के चौड़ीकरण (लागत 23.70 करोड़) और हाथरस जंक्शन से बेरगांव मार्ग के चौड़ीकरण (लागत 10.87 करोड़) के कार्य प्रमुख हैं। 14.32 करोड़ से जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने, 3.83 करोड़ रुपये से नए साइबर थाने के प्रशासनिक भवन के निर्माण और पुलिस लाइन में क्षेत्राधिकारी आवास के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ मंच से यह बोले
सबसे पहले ब्रज की पावन धरा के रूप में विख्यात हाथरस की इस पावन भूमि को नमन करता हूं। इस धरती ने देश की आजादी में बढ़-चढ़कर भाग लिया है। यह अपने पराक्रम के लिए भी जानी जाती है। काका हाथरसी की हास्य-व्यंग्य परंपरा के लिए भी हाथरस विख्यात है और यहां की हींग की खुशबू पूरे भारत में पहुंची है। ऐसी पावन धरा को नमन करते हुए मैं आप सभी हाथरसवासियों, जनता-जनार्दन का हृदय से स्वागत और अभिनंदन करता हूं।
बहनों और भाइयों, आज लगभग 550 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात आपको प्राप्त हो रही है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए ये विकास कार्य क्षेत्र की प्रगति और जनकल्याण को नई दिशा देंगे।"

11:55 AM, 28-Jun-2026