फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CM Yogi In Banda: मुख्यमंत्री ने 701 करोड़ की दीं सौगातें, बोले- बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का करेंगे काम

Thu, 09 Jul 2026 12:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 09 Jul 2026 12:53 PM IST
खास बातें

CM Yogi Visit In Banda Updates: मुख्यमंत्री योगी बांदा पहुंच चुके हैं। यहां पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज में 701 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।सीएम योगी के दौरे से जुड़ा हर अपडेट पढ़ें यहां…

विज्ञापन
CM Yogi in Banda CM to spend an hour in city today to unveil projects worth 701 crore
CM Yogi In Banda - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

12:49 PM, 09-Jul-2026
बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाने का काम करेंगें
सीएम ने कहा कि अब निवेश की संभावना से पलायन रुका है।  एक जनपद-एक उत्पाद में शजर पत्थर ने बनाई पहचान। शजर की गिनती कीमती रत्नों में हो रही है। बुंदेलखंड को बीडा के रूप में मिलेगी बड़ी सौगात। यहां नौकरी मांगने आएंगे नौजवान। कहा कि विकास और विरासत की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि जरूरी हैं। आज का विकास उन्हीं का परिणाम है। जो भी प्रोजेक्ट जनप्रतिनिधि लाएंगे, उसे आगे बढ़ाकर बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाने का काम करेंगें।
12:43 PM, 09-Jul-2026
64 हजार एकड़ जमीन सपा के गुंडों से खाली हुई
विकास की निरंतरता नहीं होगी, तो आने वाली पीढ़ियां कोसेंगी। बबेरू के सपा विधायक को नहीं है, विकास में रुचि। गरीबों के हक पर डकैती डालना ही उनका विकास है। इसे हर हाल में रोकना होगा। पहले क्यों नहीं लगी महाराणा प्रताप और अवंतीबाई की मूर्ति की स्थापना। क्यों नहीं बन पाया बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे। 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद अवैध असलहा और जमीनों पर माफिया के कब्जे को हटाने के लिए कहा था। तब 64 हजार एकड़ जमीन सपा के गुंडों से खाली हुई थी। आज उसी में निवेश हो रहा है।
विज्ञापन
12:41 PM, 09-Jul-2026
सपा ने नौजवानों के हाथ में तमंचे पकड़ाए
जो आज मंदिरों के संरक्षण में लग रहा है, यह सपा सरकार में कब्रिस्तान के विकास के लिए जाता था। इसलिए आज वे विरोध करते हैं। भाजपा के लिए विरासत और विकास एक साथ चलने वाली प्रक्रिया का भाग है। सपा ने नौजवानों के हाथ में पकड़ाए तमंचे, नहीं दी नौकरी। भाजपा में ब्रह्मोस बनती है। जब भारत ब्रह्मोस चलता है, तो पाकिस्तान भी चिल्लाता है।
12:37 PM, 09-Jul-2026
कुछ लोग विरासत को करते हैं अपमानित
अपने वीरों और वीरांगनाओं को सम्मान देने का काम कर है बांदा।  मैं कल चित्रकूट में था, जहां प्रभु राम की स्मृतियां हैं। मैं कामतानाथ प्रभु की परिक्रमा करके बांदा आया हूं। कुछ लोग विरासत को अपमानित करते हैं। कुछ लोग इसे कोसने को हो अपना ध्येय समझते हैं। उन्हें राम मंदिर, काशी विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी और चित्रकूट में हो रहे काम अच्छे नहीं लगते हैं।
12:32 PM, 09-Jul-2026
तुष्टीकरण पर नहीं चलती भाजपा सरकार
2017 से पहले जिनको प्रदेश की जिम्मेदारी दी, वह यही करते थे। आज सबको योजनाओं का लाभ मिल रहा है।तुष्टीकरण पर नहीं चलती भाजपा सरकार। आगे कहा कि व्यापारी और बेटी के सुरक्षा में सेंध लगाने वालों के लिए यमराज के पास जाने का रास्ता भी खोला है।
12:31 PM, 09-Jul-2026
कोई डकैत जीतेगा, तो योजनाओं में डकैती डालेगा
जनप्रतिनिधि जब प्रस्ताव लाते हैं, तो विकास की सौगात मिलती है। आज बुंदेलखंड में सब कुछ है। मेडिकल कॉलेज है, कृषि विश्वविद्यालय है। इंजीनियरिंग कॉलेज है, अन्य कार्य भी हो रहे हैं। ये तभी संभव है, जब अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाते हैं। अगर कोई डकैत जीतेगा, तो योजनाओं में भी डकैती डालेगा, जमीनें कब्जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 09-Jul-2026
जनता जनार्दन को जाता है श्रेय
आगे कहा कि मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उम्मीद जगी। क्षेत्र में कनेक्टिविटी बढ़ी, पेयजल भी मिला। बांदा के नौजवानों को आज रोजगार मिल रहा है। डबल इंजन की सरकार ने सपनों को पूरा किया है। इसका श्रेय जनता जनार्दन को जाता है।
12:27 PM, 09-Jul-2026
न रोजगार था और न ही कनेक्टिविटी
बुंदेलखंड में पिछड़ेपन के चलते होता था पलायन। प्यास बन गई थी पहचान। कहीं भू माफिया, तो कहीं खनन माफिया, तो कहीं वन माफिया और डकैतों का आतंक था। न रोजगार था और न ही कनेक्टिविटी। दबंगों पर एफआईआर भी नहीं होती थी। अस्तित्व के लिए जूझ रहा था बुंदेलखंड।
12:25 PM, 09-Jul-2026
बुंदेलखंड की प्रगति देखकर होती है प्रसन्नता
सीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों का परिणाम हैं 710 करोड़ की परियोजनाएं। आज बुंदेलखंड की प्रगति देखकर आज प्रसन्नता होती है। जब नौ साल पहले मैं आया था, जो स्थित देखी थी...बेहद दयनीय थी। पिछड़ापन बुंदेलखंड की पहचान बन गई थी। प्रधानमंत्री ने भी बुंदेलखंड के विकास की बात की थी। 
12:22 PM, 09-Jul-2026
महर्षि बामदेव की पावन धरा को किया नमन
सीएम योगी ने भगवान राम और हनुमान जी को नमन कर अपना संबोधन शुरू किया। कहा- मैं महर्षि बामदेव की पावन धरा को नमन करता हूं। इसके बाद सभी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों का अभिनंदन किया। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed