Live
Ganga Expressway Inauguration Live: पीएम ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले-ये विकास नई लाइफ लाइन बनेगा
{"_id":"69f187d6b45e8ead1601f12c","slug":"pm-narendra-modi-to-inaugurate-indias-longest-ganga-expressway-today-live-address-rally-in-hardoi-updates-2026-04-29","type":"live","status":"publish","title_hn":"Ganga Expressway Inauguration Live: पीएम ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले-ये विकास नई लाइफ लाइन बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:57 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
PM Modi To Inaugurate UP Longest Corrider Live Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर दिया है। 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे प्रदेश के 12 जनपदों से निकला है। एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच का सफर महज छह घंटे में पूरा होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।
PM Narendra Modi
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
12:57 PM, 29-Apr-2026
'ये आधुनिक हस्तरेखाएं, आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं'
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन पहले मुझे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण का अवसर मिला था। तब मैंने कहा था कि ये नए बनते एक्सप्रेसवे विकसित होते भारत की हस्तरेखाएं हैं, और ये आधुनिक हस्तरेखाएं, आज भारत के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं।12:55 PM, 29-Apr-2026
'पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है'
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले, जब बिहार में चुनाव हुए तो भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत दर्ज की थी, एक इतिहास रच दिया था। अभी कल ही गुजरात में महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायतें, नगर पंचायतें, तहसील पंचायत... इन सब के चुनाव के नतीजे आए हैं। 80 से 85 प्रतिशत नगरपालिका और पंचायत भाजपा ने जीत ली हैं। मुझे विश्वास है कि इन पांच राज्यों के चुनाव में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है। 4 मई के नतीजे विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेंगे। देश के विकास की गति को नई ऊर्जा से भरेंगे।12:52 PM, 29-Apr-2026
बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का भी एक अहम दिन है। बंगाल में इस समय दूसरे चरण का मतदान हो रहा है और जो खबरें आ रही हैं, उससे पता चलता है कि बंगाल में भारी मतदान हो रहा है। पहले चरण की तरह ही जनता वोट देने के लिए बड़ी संख्या में घरों से निकल रही है, लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।12:50 PM, 29-Apr-2026
निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 6-7 दशक में जो नहीं हुआ, जिसकी कल्पना भी मुश्किल थी, वैसे निर्भीक वातावरण में बंगाल में इस बार मतदान हो रहा है। लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं। यह देश के संविधान और देश के मजबूत होते लोकतंत्र का पुण्य प्रतीक है। मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वो अपने अधिकार के प्रति इतनी सजग है और बड़ी संख्या में मतदान कर रही है।12:47 PM, 29-Apr-2026
'मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है। इसमें विकास का हमारा विजन भी झलकता है और हमारी विरासत के भी दर्शन होते हैं। मैं यूपी के करोड़ों लोगों को गंगा एक्सप्रेस-वे की बधाई देता हूं।12:43 PM, 29-Apr-2026
ये एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी की और इस देश की जीवन रेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक प्रगति के इस दौर में उनके समीप से गुजरता यह एक्सप्रेस-वे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:36 PM, 29-Apr-2026
आज हम पूरे देश में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा "दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री मोदी ने इस एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखी थी। उस कालखंड के दौरान इस पूरे कार्यक्रम को आगे बढ़ाने और इसे तय समयसीमा के अंदर पूरा करने का विजन प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश को दिया था। आज हम पूरे देश में नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। यह हमारे आवागमन को सरल बना रहा है और हमारी अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाई प्रदान कर रहा है..."12:35 PM, 29-Apr-2026
पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के हरदोई ज़िले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (जिसे 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है) वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफ़ील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है।12:29 PM, 29-Apr-2026
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में अपनी जनसभा में मौजूद लोगों का अभिवादन किया। PM मोदी हरदोई ज़िले में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा, 6-लेन (जिसे 8-लेन तक बढ़ाया जा सकता है) वाला, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफ़ील्ड हाई-स्पीड कॉरिडोर है, जिसे लगभग 36,230 करोड़ रुपये की कुल लागत से बनाया गया है।12:25 PM, 29-Apr-2026
थोड़ी देर में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे, एक्सेस-नियंत्रित ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। लगभग ₹36,230 करोड़ की कुल लागत से निर्मित, गंगा एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा के समय में काफी कमी आने की उम्मीद है; यह समय मौजूदा 10-12 घंटों से घटकर लगभग 6 घंटे रह जाएगा।#WATCH | Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi to shortly inaugurate the 594-km-long access-controlled Greenfield Ganga Expressway in Hardoi.
— ANI (@ANI) April 29, 2026
Built at a total cost of around ₹36,230 crore, the Ganga Expressway is expected to significantly reduce travel time between… pic.twitter.com/bHNp2nDdxa

कमेंट
कमेंट X