{"_id":"69f1b1a7fdd6c1b78c018063","slug":"video-hamirpur-trust-takes-strict-action-over-burning-of-waste-near-temple-notice-issued-to-employee-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: मंदिर के पास कूड़ा जलाने पर न्यास सख्त, कर्मचारी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: मंदिर के पास कूड़ा जलाने पर न्यास सख्त, कर्मचारी को नोटिस जारी
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:52 PM IST
विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम में मंदिर परिसर के समीप कूड़ा करकट जलाने का मामला सामने आया है। इस पर न्यास प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है और भविष्य में इस तरह की घटना न दोहराने के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें मंदिर के पास आग जलती हुई दिखाई दी। वीडियो देखने के बाद श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई और कई लोगों को लगा कि मंदिर के समीप आग लग गई है। मामले को लेकर जब मंदिर अधिकारी सुभाष मल्होत्रा से बातचीत की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान मंदिर परिसर के आसपास कूड़ा करकट इकट्ठा हो गया था। इसे साफ करने के दौरान एक कर्मचारी ने हल्की बारिश के बीच कूड़े में आग लगा दी थी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी मौके पर मौजूद थे और आग को फैलने से रोकने के लिए निगरानी रखी जा रही थी। हालांकि, नियमों के विपरीत कूड़ा जलाने को गंभीरता से लेते हुए न्यास प्रशासन ने संबंधित कर्मचारी से जवाब तलब किया है। साथ ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि मंदिर परिसर या आसपास कहीं भी कूड़ा करकट जलाने की अनुमति नहीं है। न्यास प्रशासन ने श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से ही करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।