पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 06 Jul 2026 03:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 06-07-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

03:20 PM, 06-Jul-2026

Shamli: शामली में पेट्रोल पंप लूट, स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सेल्समैनों को बंधक बनाकर कैश लॉकर लूटा

Shamli: Armed Robbers Hold Petrol Pump Staff Hostage, Flee With Cash Locker
शामली के थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर स्कार्पियो सवार बदमाशों ने सेल्समैनों को बंधक बनाकर कैश लॉकर लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। और पढ़ें
02:53 PM, 06-Jul-2026

Meerut: कांवड़ मार्ग पर हादसा, रोहटा में दो कारों की टक्कर, एक चालक की मौत, तीन घायल

Meerut: One Killed, Three Injured as Two Cars Collide on Kanwar Route
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर पुट नर्सरी के पास दो तेज रफ्तार कारों की भिड़ंत में एक चालक भूपेंद्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। और पढ़ें
विज्ञापन
12:59 PM, 06-Jul-2026

Baghpat: दिल्ली भेजा जा रहा था पांच लाख का नकली मावा, खाद्य विभाग ने पकड़ी बड़ी खेप, 13 क्विंटल नष्ट कराया

Baghpat: 1,300 Kg Adulterated Khoya Meant for Delhi Destroyed After Food Department Raid
बागपत के छपरौली में खाद्य विभाग ने दिल्ली भेजे जा रहे 1300 किलो मिलावटी मावा और 25 किलो अरारोट को पकड़ा। प्राथमिक जांच में मिलावट मिलने पर करीब पांच लाख रुपये कीमत का मावा नष्ट कराया गया। पांच लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। और पढ़ें
12:46 PM, 06-Jul-2026

Muzaffarnagar: 16 वर्ष पुराने हत्याकांड में फैसला, दो को फांसी की सजा, अदालत की लोकतंत्र पर सख्त टिप्पणी

Rajbir Murder Case: Former Village Head and Aide Sentenced to Death, Court Makes Strong Remark on Democracy
मुजफ्फरनगर के मांडी गांव में 16 वर्ष पहले हुए राजबीर सिंह हत्याकांड में पूर्व प्रधान प्रमोद और सहदेव उर्फ पप्पू को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। अदालत ने कहा कि लोकतंत्र का आधार मतपत्र है, हथियार नहीं। विवेचना में लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की संस्तुति की गई। और पढ़ें
11:34 AM, 06-Jul-2026

UP: मेरठ के कारोबारी के नैनीताल स्थित रिजॉर्ट पर छापा, बिना अनुमति चल रही थी पार्टी, महिलाओं पर उड़ रहे थे नोट

Meerut Businessman Booked Resort Party, Sex Trafficking Racket Busted, 52 Arrested in Nainital

नैनीताल के रामनगर स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों के आरोप में 52 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पार्टी की बुकिंग मेरठ के कारोबारी उमेंद्र ने कराई थी। रिजॉर्ट सील कर दिया गया है।

और पढ़ें
10:26 AM, 06-Jul-2026

Meerut: मजदूरी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Labourer Dies After Being Hit by Unknown Vehicle While Returning Home in Meerut
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:23 AM, 06-Jul-2026

Meerut: झमाझम बारिश से थोड़ी राहत, मौसम ने फिर ली करवट, उमस बरकरार, अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार

Humidity Persists Despite Rain in Meerut, Scorching Heat Continues During the Day

मेरठ में बारिश के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज धूप और उमस का दौर जारी रह सकता है।

और पढ़ें
10:08 AM, 06-Jul-2026

प्यार, इनकार और कत्ल: अफशा की सिर में पीछे से मारी थी गोली, कमरे में फर्श पर पड़े खून को पोछे से किया था साफ

Mother and second brother arrested in meerut Afsha murder case Sister shot dead in Meerut
मेरठ में हुए अफशा हत्याकांड में मां और दूसरा भाई गिरफ्तार हुआ है। शादी से इन्कार करने पर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग को भी पकड़ा है। परिवार के लोगों ने मिलकर साक्ष्य मिटाए थे। और पढ़ें
09:41 AM, 06-Jul-2026

UP: तीन दिन पहले ही प्रदीप ने घर में कराया था ये काम, दंपती में था विवाद; इन्फ्लुएंसर हत्याकांड में नया खुलासा

UP social media influencer murder Pradeep had CCTV cameras installed at home just three days before incident
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर निशा चौहान हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के हत्यारोपी से पुलिस ने अस्पताल जाकर पूछताछ की है। आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर भी नए सिरे से पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें
08:58 AM, 06-Jul-2026

UP: धर्मांतरण का मामला, मदरसे के मौलाना और बेटे पर मुकदमा, गिरफ्तारी को दो टीमें गठित

मुजफ्फरनगर के फुलत गांव स्थित मदरसा दारूल उलूम रहीमिया के संचालक मौलाना हफीजुर्रहमान अंसारी और उनके बेटे जुबैर अंसारी के खिलाफ धर्मांतरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की हैं। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed