फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 6 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 06-08-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

01:21 PM, 06-Aug-2026

Meerut Kanwar Yatra: बारिश में भी नहीं थमे शिवभक्तों के कदम, 'बम भोले' के जयघोष से गूंजता रहा हाईवे

Meerut Kanwar Yatra: Devotees Continue Their Journey Despite Rain, Highway Echoes with ‘Bam Bhole’ Chants

मेरठ में सावन की झमाझम बारिश भी शिवभक्तों की आस्था को नहीं डिगा सकी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का उत्साह बारिश के बीच भी चरम पर रहा। भीगते कदम, कंधों पर सजी कांवड़ और 'बम भोले' के जयघोष ने पूरे मार्ग को भक्तिमय बना दिया। सेवा शिविरों में भी बारिश के बीच श्रद्धालुओं की सेवा लगातार जारी रही।

और पढ़ें
01:00 PM, 06-Aug-2026

Muzaffarnagar: बारिश के बीच मकान की छत गिरी, दंपती समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Five Members of a Family Injured After House Roof Collapses During Rain in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव में लगातार बारिश के बीच एक पक्के मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में दंपती समेत एक ही परिवार के पांच सदस्य मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने राहत कार्य कर सभी को बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे।

और पढ़ें
विज्ञापन
12:33 PM, 06-Aug-2026

UP: 'पुलिस अंकल... फुरकान सपने में आता है', व्यापारी नेता की हत्या के बाद 12 साल तक दहशत में जीता रहा परिवार

UP Encounter Police Uncle Furqan appears in my dreams Family lived in terror 12 years murder of trader leader
कुख्यात एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान का खौफ में एक परिवार 12 साल तक दहशत में जीता रहा। बच्चे पुलिसकर्मियों से कहते थे, पुलिस अंकल... फुरकान सपने में आता है। और पढ़ें
12:15 PM, 06-Aug-2026

Bijnor: 18 बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप, रिटायर्ड फौजी परिवार के साथ दूसरी बार एसडीएम कार्यालय पर धरने पर बैठा

Retired Army Man Stages Second Protest with Family at SDM Office Over Alleged Land Encroachment in Bijnor
बिजनौर के अफजलगढ़ क्षेत्र के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राम सिंह ने गांव के प्रधान पर उनकी 18 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए परिवार समेत दूसरी बार धामपुर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया है। दूसरी ओर एसडीएम का कहना है कि शिकायतकर्ता अब तक जमीन से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके हैं। दस्तावेज मिलने पर नियमानुसार जांच कर कार्रवाई की जाएगी। और पढ़ें
12:12 PM, 06-Aug-2026

Meerut: कांवड़ियों के सैलाब से केसरिया हुआ मोदीपुरम हाईवे, गूंजे बोल बम के जयघोष

Meerut: कांवड़ियों के सैलाब से केसरिया हुआ मोदीपुरम हाईवे, गूंजे बोल बम के जयघोष और पढ़ें
12:04 PM, 06-Aug-2026

Saharanpur: लगातार बारिश से कच्चा मकान धराशायी, मलबे में दबने से महिला की मौत

Saharanpur: Woman Dies After Mud House Collapses Due to Heavy Rain in Saharanpur
सहारनपुर में लगातार हो रही बारिश जानलेवा साबित हुई। देहात कोतवाली क्षेत्र के घोघरेकी गांव में देर रात एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से महिला की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जर्जर मकानों का सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने और मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:01 PM, 06-Aug-2026

यूपी में फुरकान ढेर: सोशल मीडिया से नेटवर्क चला रहा था इनामी, फेसबुक और इंस्टा पर इन नामों से बना रखी थी आईडी

Furkan killed in encounter Furkan running network via social media he created accounts on Facebook and Insta
शामली में पुलिस ने एक लाख के इनामी कुख्यात फुरकान को ढेर कर दिया। फुरकान के सीने में एक गोली से लगने मौत हो गई। कार्बाइन, पिस्टल, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद कर ली गई है। फुरकान 2014 में व्यापारी की हत्या के बाद कैराना पलायन मामला चर्चा में आया था। फुरकान पर 28 मामले दर्ज थे। और पढ़ें
11:53 AM, 06-Aug-2026

Shamli Encounter: वर्ष 2016 में सांसद हुकुम सिंह ने उठाया था कैराना पलायन का मुद्दा, देशभर में हुई थी चर्चा

Kairana News: MP Hukum Singh Raised Kairana Migration Issue in 2016, Became a National Debate
कैराना पलायन का मुद्दा वर्ष 2016 में उस समय राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन गया था, जब तत्कालीन सांसद हुकुम सिंह ने 346 परिवारों के पलायन का दावा करते हुए सूची सार्वजनिक की थी। इसके बाद भाजपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में इसे प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया। सरकार बनने के बाद कैराना में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज जैसी घोषणाएं भी की गईं। और पढ़ें
11:50 AM, 06-Aug-2026

Bijnor: सब्जी का ठेला लगाने के विवाद में अधेड़ की चाकू मारकर हत्या, एक युवक गंभीर घायल

Middle-Aged Man Killed, Another Seriously Injured in Bijnor Over Vegetable Cart Dispute
बिजनौर के नींदड़ू कस्बे में गली में सब्जी का ठेला लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार से हुए हमले में एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
11:41 AM, 06-Aug-2026

UP Encounter: एक लाख का इनामी ढेर, कोड वर्ड में रंगदारी मांगता था फुरकान, कार्बाइन को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

Shamli Encounter: शामली में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश फुरकान की अपराध की दुनिया से जुड़े कई राज सामने आए हैं। पुलिस के मुताबिक वह फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए गिरोह चलाता था और व्यापारियों से कोड वर्ड में रंगदारी मांगता था।   और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed