सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh said: The government has completely failed in foreign policy, India should have stood against this wa

Lucknow: अखिलेश ने कहा- भारत को इस युद्ध के खिलाफ खड़ा होना चाहिए था, विदेश नीति में पूरी तरह फेल हुई सरकार

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश ने कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। आम लोगों के सामने संकट पैदा हुआ है।

Akhilesh said: The government has completely failed in foreign policy, India should have stood against this wa
अखिलेश यादव, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की विदेश नीति फेल है। देश की ऊर्जा सुरक्षा, एलपीजी आपूर्ति सब विदेश नीति से जुड़े हैं। सरकार को युद्ध के खिलाफ आवाज उठाना था। युद्ध के खिलाफ खड़े होना था। भारत से शांति का संदेश जाना था।

Trending Videos


अखिलेश शनिवार को मुंबई पहुंचे। वे वहां विजन इंडिया कार्यक्रम में 15 मार्च को हिस्सा लेंगे। उन्होंने मुंबई में मीडिया से कहा कि युद्धग्रस्त क्षेत्रों में तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। इसका असर भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। आम लोगों के सामने संकट पैदा हुआ है। एलपीजी गैस की कमी हो गई है। खाना बनाने से लेकर रेस्टोरेंट, होटल कारोबार बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। भाजपा सरकार की पहले से कोई तैयारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव के मुंबई पहुंचने पर महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू आसिम आजमी और विधायक रईस शेख ने स्वागत किया।

रसोई गैस की किल्लत जानलेवा : अखिलेश
सपा अध्य़क्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी रसोई गैस की किल्लत को जानलेवा बताया। उन्होंने भाजपा सरकार को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया। फर्रुखाबाद में गैस सिलिंडर की लाइन में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। गाजीपुर में भी एक बुजुर्ग धूप में खड़े होकर बेहोश हो गए।

स्वाजातीय माफिया को दिया जा रहा संरक्षण
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के हर जिले और गांव में यह चर्चा आम है कि अपने ही जाति के अधिकारियों की तैनाती कर स्वजातीय माफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रदेश में भेदभाव, अन्याय, अत्याचार चरम पर है।

उन्होंने कहा कि इसी माहौल का नतीजा है कि जौनपुर में एक ड्राइवर को गर्दन पर पैर रखकर दबाकर मार दिया गया। बदायूं में दो लोगों को गोली मार दी गई है। सत्ता सजातीयों के पक्षपाती मोहरों ने सत्ताधीशों को धृतराष्ट्र बना दिया है। एक मां चीख-चीख कर कह रही है कि मेरे बेटे ने अपनी जान बचाने के लिए डीएम, एसपी और विधायक से गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई।

रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मोतीमहल लॉन में पूर्व मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी की ओर से दी गई रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल हुए। रोजा इफ्तार के बाद हजरत मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने नमाज अदा कराई।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed