सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Arrest Warrant Issued Against Dalmau BDO Over Delay in Depositing EPFO Funds in Raebareli

UP News: EPFO के पैसे जमा करने में देरी पर डलमऊ बीडीओ के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी, रिकवरी ऑफिसर ने की कार्रवाई

अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
सार

रायबरेली में ईपीएफओ के पैसे जमा करने में देरी पर डलमऊ बीडीओ के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। खंड विकास अधिकारी को 27 मार्च तक 181386 रुपये की पेनाल्टी जमा करने का अंतिम मौका दिया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Arrest Warrant Issued Against Dalmau BDO Over Delay in Depositing EPFO Funds in Raebareli
EPFO - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के रायबरेली में मनरेगा कर्मियों के मानदेय से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की कटौती कर धनराशि समय से जमा न कराने पर डलमऊ के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अशोक कुमार सचान के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है। 

Trending Videos


यह वारंट ईपीएफओ के रिकवरी ऑफिसर लखनऊ ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को पत्र लिखकर जारी किया है। बीडीओ को 27 मार्च तक 181386 रुपये की पेनाल्टी जमा करने का अंतिम मौका भी दिया है। अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद उपायुक्त मनरेगा ने अपर आयुक्त को पत्र भेजकर मामले में मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनरेगा में काम करने वाले संविदाकर्मियों के मानदेय से ईपीएफओ की कटौती करके अधिकारियों को संबंधित खातों में जमा करना होता है। अक्तूबर 2020 से मई 2021 के बीच में ईपीएफओ की धनराशि जमा करने में देरी होने पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने डलमऊ बीडीओ पर 181386 रुपये की पेनाल्टी लगा दी। 

बताते हैं कि इस संबंध में पूर्व में नोटिस आने के बाद जवाब भी भेजा गया, लेकिन ईपीएफओ के रिकवरी ऑफिसर ने बीडीओ के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। यह वारंट जारी करने के साथ ही बीडीओ को 37 मार्च तक संबंधित धनराशि को जमा करने का मौका भी दिया। मामले का पत्र आने के बाद उपायुक्त मनरेगा ने अपर आयुक्त को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा है। हालांकि अरेस्ट वारंट जारी होने के बाद जिले के खंड विकास अधिकारियों में नाराजगी है।

उपायुक्त मनरेगा प्रमोद सिंह चंद्रौल ने बताया कि खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा कर्मियों के ईपीएफओ की धनराशि को एकत्र करके जमा करनी होती है। अक्तूबर 2020 से मई 2021 के बीच विलंब से धनराशि को जमा किया गया। इसी कारण अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। प्रदेश के कई बीडीओ के खिलाफ ऐसा ही वारंट जारी हुआ है। मामले में अपर आयुक्त से मार्गदर्शन मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed