{"_id":"69c53b2a20287684460a1d79","slug":"video-lkhanauu-pataral-papa-para-bhaugdha-afavaha-ka-calta-bugdhha-maga-kachha-papa-para-pataral-dajal-khatama-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहों के चलते बढ़ी मांग; कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाहों के चलते बढ़ी मांग; कुछ पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म
गैस सिलिंडर की किल्लत की चर्चाओं के बीच शहर में पेट्रोल और डीजल को लेकर भी लोगों में घबराहट देखने को मिली। बृहस्पतिवार को लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए जगह-जगह पेट्रोल पंपों पर भटकते रहे।
अचानक मांग बढ़ने से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया, जिससे वहां सन्नाटा पसरा रहा, जबकि जिन पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध रहा, वहां लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विकास नगर रिंग रोड स्थित भरथना फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कारण पंप पर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं विकास नगर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के किशोर फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की काफी भीड़ लगी रही और यहां लगातार ईंधन मिलता रहा।
किशोर फिलिंग स्टेशन के संचालक अनिल किशोर ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। लोग अफवाहों के कारण अपने मन में कमी की आशंका बैठाकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं, जिससे अचानक भीड़ बढ़ रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।