सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Youth Commits Suicide in Barabanki After Being Harassed by Police Public Outrage Ensues

Barabanki: 'दो लाख ले लाओ या फंदे से लटक जाओ', पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दे दी जान; लोगों में आक्रोश

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में पुलिस प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जान दे दी। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। पत्नी ने कहा कि थाने में पुलिस ने प्रताड़ित किया और कहा कि दो लाख ले लाओ या फंदे से लटक जाओ। इसी धमकी से परेशान होकर पति ने जान दे दी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Youth Commits Suicide in Barabanki After Being Harassed by Police Public Outrage Ensues
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में असंद्रा थाना क्षेत्र के ढेमा गांव निवासी सुहेल (22) की बृहस्पतिवार तड़के इलाज के दौरान मौत हो गई। सुहेल 12 फरवरी को अयोध्या की पटरंगा पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर फांसी पर लटककर जान देने की कोशिश की थी। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Trending Videos


घटना से लोगों में अयोध्या पुलिस को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया। ढेमा गांव में पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। परिजन पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वेटर से अभद्रता के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई थी

रामसनेहीघाट के भुंडेहरी गांव निवासी अरमान 6 फरवरी को शादी समारोह में वेटर का काम करने अयोध्या में इनायतपुर क्षेत्र के एक गांव गया था। वहां एक महिला वेटर से अभद्रता के आरोप में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।


बताया गया कि 7 फरवरी को इनायत नगर पुलिस अरमान के बहनोई सुहेल के घर ढेमा पहुंची थी। उसे पूछताछ के नाम पर उठा ले गई थी। परिजनों के अनुसार, जब वे थाने पहुंचे तो पता चला कि सुहेल को पटरंगा थाना क्षेत्र की बसौढ़ी मथुरा चौकी में रखा गया है।

...पैसे लाओ या फंदे पर लटक जाओ

पत्नी शमा का आरोप है कि वहां इनायत नगर और पटरंगा पुलिस ने सुहेल को थर्ड डिग्री देते हुए बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं, पुलिसकर्मियों ने दो लाख रुपये की मांग की। धमकी दी कि या तो पैसे लाओ या फंदे पर लटक जाओ। गंभीर चोटों और मानसिक आघात से घर लौटे सुहेल की हालत लगातार बिगड़ती गई। 12 फरवरी को उसने घर में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

बताया कि गंभीर हालत में उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की तड़के मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। जानकारी होने पर असंद्रा थाना प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी पुलिस बल के साथ ढेमा गांव पहुंचे। तनाव की स्थिति देखते हुए सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed