अखिलेश बोले: यूथ कहे आज, नो मोर भाजपा, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा 'भाजपा का करप्ट सिस्टम'
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीबीएसई परीक्षा विवाद को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था भ्रष्टाचार से प्रभावित है और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने युवाओं से “नो मोर भाजपा” का नारा देते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिलेश यादव ने गुरुवार को फिर से भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा- CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जांचने की मांग करके भी क्या हासिल होगा? क्योंकि घपला करने वाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई जिम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफा दे रहा है।
भाजपा के जिन संगी-साथियों ने सत्ता के आपसी बंटवारे के समय शिक्षा से जुड़े हर मामले का एकाधिकार ले लिया हो, वो भी इस घपले के बाहर आने पर अपने स्वभाव के अनुसार अंडरग्राउंड हो गये हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करनेवाले केवल देश के वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य से भी दगा कर रहे हैं। अब कहां है वो ‘खुफियाजीवी’ लोग जो नैतिकता का पट्टा गले में डालकर विभाजन की सियासत करते हैं। Youth कहे आज का, No more भाजपा!
CBSE के मामले में लाखों स्टूडेंट्स और उनके माता-पिता की सबसे बड़ी समस्या ये है कि कॉपियों को फिर से जाँचने की माँग करके भी क्या हासिल होगा क्योंकि घपला करनेवाला भाजपा का करप्ट सिस्टम तो वही है। न कोई ज़िम्मेदारी ले रहा है, न कोई इस्तीफ़ा दे रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के जिन संगी-साथियों ने…— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 28, 2026
जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी
अखिलेश यादव ने बुधवार को उन्होंने अपने X अकाउंट से लिखा था- अगले चुनाव में जनता भाजपा को धो-पटककर हमेशा के लिए सुखा देगी। शुक्र है उप्र के ‘असफल मुख्यमंत्री’ जी ने ये नहीं कहा कि इस ‘महा विद्युत आपदा’ के पीछे दिल्लीवालों के भेजे हुए दूत की साजिश है।
ये स्पष्ट किया जाए कि मुख्यमंत्री जी की समीक्षा बैठक में बिजली मंत्री जी आते नहीं हैं या बुलाए नहीं जाते हैं। अगर आते हैं तो माननीय से अनुरोध है कि उनके ‘कंधे पर हाथ रखकर’ एक तस्वीर आप पोस्ट कर दीजिए, जनता को आपकी ‘आपसी गर्मी’ से तो राहत मिल जाएगी। क्योंकि जनता ने आप दोनों को कभी एकांत में साथ देखा नहीं।
भाजपा राज में बिजली के सब-स्टेशनों पर पीएसी लगती है और विधायक-सांसद अपनी ही सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिखकर, जनता के आक्रोश से बचने का कायराना काम करते हैं। भाजपा में अब करंट नहीं रहा।