सब्सक्राइब करें

UP: अमन की दुआओं के साथ अदा हुई नमाज, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार, तस्वीरें

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 28 May 2026 04:38 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के माहौल के बीच मनाया जा रहा है। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। देखें, तस्वीरें

विज्ञापन
Eid ul Azha celebration in Lucknow and other districts in uttar pradesh.
नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन और खुशहाली की दुआ - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ सहित पूरे यूपी में ईद उल अजहा का (बकरीद) का त्योहार अकीदत, उल्लास और भाईचारे के माहौल के बीच मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस मौके पर अलग-अलग जिलों की ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी और एक दूसरे को मुबारकबाद दी। घरों में सेवईं और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए गए, जबकि मेहमानों की आवभगत का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।



लखनऊ में ऐशबाग ईदगाह में सुन्नी समुदाय की नमाज मौलाना खालिद रशीदी फरंगी महली ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क और दुनिया में अमन-शांति, भाईचारे और खुशहाली की दुआ कराई। वहीं, शिया समुदाय के लोगों ने बड़ा इमामबाड़ा स्थित आसफी मस्जिद में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। यहां भी मुल्क की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गईं।

नमाज से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और अल्लाह की राह में कुर्बानी का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अमन, मोहब्बत और सादगी के साथ पर्व मनाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

नमाज के बाद शहरभर में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने घरों में कुर्बानी कर सुन्नत अदा की। घरों में तरह-तरह के पकवान बने और लोगों ने एक-दूसरे को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी।

टीले वाली मस्जिद में अदा की गई नमाज, बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजी

Eid ul Azha celebration in Lucknow and other districts in uttar pradesh.
लखनऊ की टीले वाली मस्जिद। - फोटो : amar ujala

लखनऊ की टीले वाली मस्जिद में नमाज अदा की गई। सभी ने देश में खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।

Trending Videos

बहराइच: ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज

Eid ul Azha celebration in Lucknow and other districts in uttar pradesh.
- फोटो : amar ujala

बहराइच जिले में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर पढ़ी गई। लोगों ने नमाज अदा करते हुए देश में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए इस बार बकरीद की नमाज का समय सुबह 5:30 बजे से निर्धारित किया गया था। ऐसे में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में भीड़ उमड़ने लगी। शहर के मरकजी ईदगाह सलारगंज में सबसे बाद में नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया

Eid ul Azha celebration in Lucknow and other districts in uttar pradesh.
उत्साह के साथ मनाया जा रहा बकरीद का त्योहार - फोटो : amar ujala
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर दुआ की। वहां से लौटने के बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।

पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
विज्ञापन

अयोध्या: ईदगाह में अदा करने पहुंचे लोग, सुरक्षा के किए गए इंतजाम

Eid ul Azha celebration in Lucknow and other districts in uttar pradesh.
अयोध्या में अदा की गई बकरीद की नमाज। - फोटो : amar ujala

अयोध्या जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह सात बजे से विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। शहर में मुख्य नमाज सिविल ईदगाह में सुबह 8:00 बजे अदा की गई। नमाज की इमामत करते हुए अमन-चैन व भाईचारे की दुआ कराई गई। हजारों लोगों ने एक साथ हाथ उठाकर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचाई की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ। गर्मी को देखते हुए ईदगाह के बाहर नमाजियों के साथ साथ राहगीरों के लिए शरबत और ठंडे पानी का इंतजाम किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed