{"_id":"6a463724ffd6f753930631ca","slug":"akhilesh-yadav-said-corruption-and-racket-of-extortion-are-going-on-across-various-departments-in-up-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: 'विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार, वसूली का खेल चल रहा', अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: 'विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार, वसूली का खेल चल रहा', अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
सार
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वसूली का खेल चल रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि थाने भाजपा चला रही है। पुलिस को बस पैसे मिलने से मतलब है। यूपी में कहीं भी न्याय नहीं मिल सकता है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मीडिया के लिए भी बजट होता है, लेकिन आज उसका भी बंदरबांट हो रहा है।
अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भी सरकार के निशाने पर लिया। कहा कि यह बात गांव-गांव तक पहुंच गई है। अब भाजपा को न चंदा मिलने जा रहा, न चढ़ावा मिलने जा रहा और न ही वोट मिलेगा। मर्यादा का पहला नाम राम और दूसरा नाम संविधान है। इन लोगों ने भगवान राम को भी दगा दिया है।
दरअसल, 04 अप्रैल से शुरू सिख सामाजिक न्याय यात्रा का आज समापन हुआ। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग सपा मुखिया से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर सपा मुख्यालय में कार्यक्रम रखा गया। यहां पर अखिलेश यादव ने सभी बंधुओं को सम्मानित किया।