पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh Yadav said Corruption and racket of extortion are going on across various departments in UP

UP News: 'विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार, वसूली का खेल चल रहा', अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। वसूली का खेल चल रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said Corruption and racket of extortion are going on across various departments in UP
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : SP YT

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि थाने भाजपा चला रही है। पुलिस को बस पैसे मिलने से मतलब है। यूपी में कहीं भी न्याय नहीं मिल सकता है। हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। मीडिया के लिए भी बजट होता है, लेकिन आज उसका भी बंदरबांट हो रहा है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर भी सरकार के निशाने पर लिया। कहा कि यह बात गांव-गांव तक पहुंच गई है। अब भाजपा को न चंदा मिलने जा रहा, न चढ़ावा मिलने जा रहा और न ही वोट मिलेगा। मर्यादा का पहला नाम राम और दूसरा नाम संविधान है। इन लोगों ने भगवान राम को भी दगा दिया है।   
विज्ञापन


दरअसल, 04 अप्रैल से शुरू सिख सामाजिक न्याय यात्रा का आज समापन हुआ। इस अवसर पर यात्रा में शामिल सिख समुदाय के लोग सपा मुखिया से मिलने पहुंचे। इस अवसर पर सपा मुख्यालय में कार्यक्रम रखा गया। यहां पर अखिलेश यादव ने सभी बंधुओं को सम्मानित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed