{"_id":"634034f99357ac5e50321004","slug":"alert-in-up-regarding-cough-syrup-brijesh-pathak-summoned-report-from-health-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"कफ सिरप को लेकर यूपी में भी अलर्ट : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग से तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कफ सिरप को लेकर यूपी में भी अलर्ट : उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग से तलब की रिपोर्ट
Fri, 07 Oct 2022 07:47 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 07 Oct 2022 07:47 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जाए। देखा जाए कि प्रदेश के दवा बाजार में कहीं इस कंपनी के प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है? उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांबिया में 66 बच्चों की मौत के बाद यूपी में भी कफ सिरप को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस मामले में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भारतीय कंपनी के चार कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। इसी क्रम में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने कहा है कि मानक के खिलाफ चल रहीं दवा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जाए। देखा जाए कि प्रदेश के दवा बाजार में कहीं इस कंपनी के प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है? उन्होंने इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। कहा है कि मानक के अनुसार जांच कर गड़बड़ मिलने वाली कंपनी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। उन्होंने 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन