{"_id":"6a7f5ba7200109885b0bf8e6","slug":"anjaneya-kumar-singh-deputation-tenure-ends-goes-on-leave-term-likely-to-be-extended-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी, छुट्टी पर गए मुरादाबाद मंडलायुक्त; दोबारा बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी, छुट्टी पर गए मुरादाबाद मंडलायुक्त; दोबारा बढ़ने के आसार
Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:47 PM IST
सार
मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होने पर वह छुट्टी पर चले गए हैं। प्रतिनियुक्ति अवधि दोबारा बढ़ने की पूरी उम्मीद है। वह सिक्किम काडर के आईएएस अफसर हैं। यूपी में 15 फरवरी 2015 को प्रतिनियुक्ति पर आए थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में मुरादाबाद के मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की प्रतिनियुक्ति अवधि एक बार फिर बढ़ सकती है। उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि शुक्रवार को समाप्त हो गई। इसके बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जारी न होने की वजह से वे छुट्टी पर चले गए हैं। पिछली बार भी वे इसी तरह छुट्टी पर गए थे। प्रतिनियुक्ति बढ़ने के तुरत बाद वापस आ गए थे।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि प्रतिनियुक्त बढ़ाए जाने संबंधी आदेश जल्द ही केंद्र के स्तर से जारी होगा। प्रस्ताव उच्च स्तर पर भेज दिया गया है। आंजनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम काडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें 15 फरवरी 2015 को यूपी में प्रतिनियुक्ति पर तैनाती मिली थी। इसके बाद से लगातार प्रतिनियुक्ति को विस्तार मिलता रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि एक बार फिर उनकी प्रतिनिधि अवधि बढ़ाए जाने संबंधी प्रस्ताव उच्चस्तर से अनुमोदन के लिए भेज दिया गया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। आंजनेय यूपी आने के बाद विभिन्न पदों पर रहे हैं। रामपुर डीएम रहने के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां पर कार्रवाई के बाद चर्चा में आए।
विज्ञापन
सचिव पद पर पदोन्नति के बाद उन्हें मंडलायुक्त मुरादाबाद के पद पर तैनाती दी गई। इसी मंडल में रामपुर जिला आता है। वह पिछले करीब साढ़े पांच साल से मुरादाबाद के मंडलायुक्त हैं। अगर, प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ी तो इसी पद पर बने रहेंगे।