{"_id":"6a7f5cb176e907f5e30acf14","slug":"video-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-na-yapa-palsa-ka-gata-khaka-ka-satara-ka-kaya-shabharabha-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी पुलिस के गीत ‘खाकी का सितारा’ का किया शुभारंभ
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के गौरव, शौर्य, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को समर्पित गीत ‘खाकी का सितारा’ का शुभारंभ किया।
‘खाकी का सितारा’ वर्दी के पीछे मौजूद साहस, संघर्ष, संवेदना और जनसेवा के संकल्प को स्वर देता है। गायक एवं संगीतकार शंकर महादेवन ने गीत को अपनी आवाज एवं संगीत दिया है, जबकि महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सशक्त आवाज से इसे विशेष प्रभाव प्रदान किया है। गीत के मुख्य गीतकार विख्यात लेखक एवं कवि आलोक श्रीवास्तव हैं। गीत की परिकल्पना एवं समग्र क्रिएटिव डायरेक्शन पुलिस महानिदेशक के जनसम्पर्क अधिकारी राहुल श्रीवास्तव, द्वारा किया गया है
अभिनेता करण आनन्द ने अभिनय के माध्यम से खाकी के शौर्य, संवेदना और समर्पण को पर्दे पर जीवंत किया है। गीत का निर्देशन अमित सोनकर ने किया है तथा इसके DOP प्रवीण तालान एवं आशीष रमेश पाण्डेय हैं।
कार्यक्रम में साइबर अपराध के प्रति जन-जागरुकता के उद्देश्य से निर्मित विशेष साइबर क्राइम जागरुकता फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। अभिनेता नाना पाटेकर अभिनीत एवं राज शाण्डिल्य निर्देशित इस फिल्म के माध्यम से नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।