{"_id":"6a7f0e3aa0779a35d0012c84","slug":"video-mandakini-river-swells-after-rain-water-reaches-shops-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: बारिश के बाद तेजी से बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर, दुकानें डूबीं; आरोग्यधाम पुल भी जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: बारिश के बाद तेजी से बढ़ा मंदाकिनी का जलस्तर, दुकानें डूबीं; आरोग्यधाम पुल भी जलमग्न
मध्य प्रदेश में हुई बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का पानी दुकानों तक पहुंच गया है, जबकि आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है।
मंदाकिनी नदी का पानी बढ़ते-बढ़ते आरोग्यधाम के पास बने पुल तक पहुंच गया है और पुल भी डूब गया है। इससे आसपास के क्षेत्र में आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है।
लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं में भी चिंता बनी हुई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।