{"_id":"6a7f0f3fffb0695f0b087e09","slug":"video-families-of-martyrs-honored-under-maa-tujhe-pranam-initiative-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: शहीदों की अमर गाथा सुन नम हुईं आंखें, वीर नारियों का हुआ सम्मान; तिरंगे के आगे नतमस्तक हुआ सभागार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: शहीदों की अमर गाथा सुन नम हुईं आंखें, वीर नारियों का हुआ सम्मान; तिरंगे के आगे नतमस्तक हुआ सभागार
शहीदों की अमर गाथाएं जब सभागार में गूंजीं तो माहौल देशभक्ति से भर उठा। किसी की आंखों में आंसू थे तो किसी के चेहरे पर तिरंगे के लिए गर्व। बृहस्पतिवार को खंदारी स्थित आरबीएस सभागार में अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत वीरांगना सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शहीदों की वीर नारियों को सम्मानित करते हुए पूरा सभागार उनके त्याग और साहस के आगे नतमस्तक नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत देशभक्ति के भाव से हुई। वीर नारियों के जीवन और शहीदों के बलिदान की कहानियां सुनकर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वीर नारियों ने अपने प्रियजनों को देश की रक्षा के लिए खोया लेकिन तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र की सुरक्षा को हमेशा सर्वोपरि रखा। समारोह के संचालक डॉ. संजय बंसल ने कहा कि सीमा पर जवानों के बलिदान के पीछे उनके परिवारों का भी उतना ही बड़ा त्याग होता है। शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए और वीर नारियों ने उनकी यादों को सीने में संजोकर राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को निभाया। उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम की प्रेरणा देता रहेगा। सम्मान पाकर कई वीर नारियों की आंखें भर आईं। लोगों ने खड़े होकर उनका अभिनंदन किया और शहीदों को नमन करते हुए जय हिंद का उद्घोष किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त दीपक कुमार व डीएम मनीष बंसल रहे। इस दौरान मेजर जनरल जॉयदीप भाटी, गौरी भाटी, कर्नल आरएस सोढ़ी, कर्नल केजेएस बक्शी, मेजर जनरल प्रताप दयाल, आर्यन कपूर, बीडी कॉन्वेंट स्कूल के निदेशक डॉ. डीवी शर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।