{"_id":"5faead139089867009486982","slug":"ayodhya-flooded-with-lights-to-welcome-ram-more-than-five-lakh-84-thousand-lamps-burnt-guinness-world-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राम के स्वागत में रोशनी से नहाई अयोध्या, जले छह लाख 6 हजार से अधिक दीप, बना गिनीज रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के स्वागत में रोशनी से नहाई अयोध्या, जले छह लाख 6 हजार से अधिक दीप, बना गिनीज रिकॉर्ड
नितिन कुमार मिश्र, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दीपोत्सव 2020
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छोटी दिवाली की शाम राम की नगरी के लिए न सिर्फ यादगार बन गई, बल्कि दीप जलाने का विश्व रिकॉर्ड भी अयोध्या नगरी के नाम कर गई। जैसे ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सरयू के तट पर दीप जलाए देखते ही देखते सरयू के घाटों पर 6,06,569 दीप जगमगा उठे।
2 of 6
अयोध्या दीपोत्सव 2020
- फोटो : amar ujala
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने राम की पैड़ी के 24 घाटो पर 40 मिनट के भीतर एक साथ पांच मिनट तक लगातार जलते हुए दीपों की गणना की तो पिछले साल का अपना ही रिकार्ड तोड़ते हुए रामनगरी ने नया कीर्तिमान छह लाख 6 हजार 569 दीप जलाने का बनाया। हर कोई इस अद्भुत और अनुपम दृश्य को अपनी यादों में संजोए रखने के लिए सेल्फी लेने के प्रयास में दिखा।
3 of 6
अयोध्या दीपोत्सव 2020
- फोटो : amar ujala
गुरुवार को अयोध्या के नया घाट और राम की पैड़ी को भगवान राम के स्वागत के लिए पूरी राजसी भव्यता के साथ सजाया गया था। चप्पा-चप्पा जगमगा रहा था। आम जन भी पूरे अनुशासन के साथ घाटों पर जमे हुए थे। शाम साढ़े पांच बजे जैसे ही आरती के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य अन्य मंत्रियों एवं संत-धर्माचार्यों के साथ पहुंचे तो पूरा वातावरण शंखनाद से गूंज उठा। करीब आधा घंटे तक मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने 5100 बत्ती की मां सरयू की आरती उतारी। उसके बाद सभी ने प्रदेश और देश के कल्याण की प्रार्थना मर्यादा पुरूषोत्तम राम से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अयोध्या दीपोत्सव 2020
- फोटो : amar ujala
इसी के साथ अवध विश्वविद्यालय के दस हजार छात्र-छात्राओं ने अथक प्रयास से दीपोत्सव का नया रिकार्ड छह लाख 6 हजार 569 दीप जलाकर कायम किया। इसके लिए गिनीज बुक की टीम ने तीन ड्रोन की सहायता से दीपों की गणना की। पिछला रिकार्ड 4 लाख 04 हजार दीपोत्सव का था। दीपोत्सव को लेकर तीन दिन से स्वंय सेवकों ने कड़ी मेहनत की थी। 8 घाटों पर श्रीराम दरबार, राममंदिर मॉडल, उड़ते हनुमान समेत रामायण कालीन दृश्यों से दीपोत्सव सजाया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
अयोध्या दीपोत्सव 2020
- फोटो : amar ujala
इस अनुपम छटा को वर्चुअल प्लेटफार्म पर देख न सिर्फ अयोध्यावासी बल्कि समूचा विश्व आश्चर्य चकित और भाव विह्वल नजर आया। कोरोना के चलते हजारों अयोध्या वासी दीपोत्सव में हिस्सा लेने से वंचित रहे लेकिन अपने घर और मठ-मंदिरों में दीपों की माला सजाकर उत्साह के भागी बने। मुख्यमंत्री, राज्यपाल समेत मंत्रियों, अधिकारियों और अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह ने स्वंयसेवकों को बधाई दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।