सब्सक्राइब करें

लखनऊ: कैब चालक और उसके भाई को पीटने वाली दबंग युवती का सच आया सामने, पुलिस ने की कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 02 Aug 2021 05:33 PM IST
सार

कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे का कहना है कि सड़क पर मारपीट करने के चलते युवती पर भी 107/16 के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि ओला चालक व उसके दो भाइयों का शांतिभंग में चालान किया गया।

 

विज्ञापन
CCTV exposed girl who beats a cab driver and his brither in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शुक्रवार देर रात युवती द्वारा ओला कैब के चालक व उसके भाई को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कृष्णानगर इंस्पेक्टर महेश दुबे का कहना है कि सड़क पर मारपीट करने के चलते युवती पर भी 107/16 के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि ओला चालक व उसके दो भाइयों का शांतिभंग में चालान किया गया।



बता दें कि युवती द्वारा पिटाई का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पता चला कि उसने जो भी आरोप कैब चालक व उसके भाई पर लगाए थे वो सब निराधार थे। मामले की जांच में पता चला कि युवती ने ओला चालक व उसके भाई की बेवजह पिटाई की थी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि ओला चालक की कोई गलती नहीं है।

मामले की जांच में पता चला कि युवती ने ओला चालक व उसके भाई की बेवजह पिटाई की थी। सीसीटीवी में दिख रहा है कि ओला चालक की कोई गलती नहीं है।

Trending Videos
CCTV exposed girl who beats a cab driver and his brither in Lucknow.
- फोटो : amar ujala

दरअसल, चालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि लड़की को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

लड़की ने आरोप लगाया था कि ओला कैब चालक ने उसे गाड़ी से कुचलने की कोशिश की थी और गाली देकर भागा था। पुलिसकर्मियों ने कैब रुकवाई। इसके बाद युवती ने चालक की जमकर पिटाई शुरू कर दी। चालक के भाई ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो युवती ने उसे भी पीट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
CCTV exposed girl who beats a cab driver and his brither in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने चालक व उसके दो भाइयों का शांतिभंग की धारा में चालान भी कर दिया था। अब सीसीटीवी से सच सामने आने के बाद लड़की के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
 

CCTV exposed girl who beats a cab driver and his brither in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
सोमवार को कृष्णानगर के उक्त घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर छा गया। इसमें कैब चालक की कोई गलती ही नहीं दिखी।
विज्ञापन
CCTV exposed girl who beats a cab driver and his brither in Lucknow.
- फोटो : amar ujala
इस पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed