उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में हाल ही में दो भाजपा नेताओं के शर्मनाक कारनामे उजागार हुए हैं। वहीं दोनों की पोल खुली तो उनके होश उड़ गए। जहां, न्यूयॉर्क की युवती ने मेरठ पहुंचकर थाने में हंगामा कर दिया तो वहीं एक भाजपा नेत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन दोनों ही मामलों में कार्रवाई हुई है।
भाजपा नेताओं के शर्मनाक कारनामे: पोल खुली तो उड़े होश, एक मामले में अजीबो-गरीब समझौता, दूसरे में बड़ी कार्रवाई
ऐसे हुआ समझौता
न्यूयॉर्क की महिला के द्वारा अपने शौहर भाजपा नेता पर लगाए गए आरोप पुष्ट नहीं हुए हैं। आरोपी नदीम की न पहले शादी हुई है और न ही उसका कोई बच्चा है। महिला ने थाने में शर्त रखी कि शौहर सुबह उसके साथ मॉर्निंग वॉक पर जाएगा और रात के समय चश्मा नहीं लगाएगा। शौहर ने दोनों शर्त मान ली, जिस पर थाने से दोनों अपने घर के लिए खुशी-खुशी रवाना हो गए।
केस - 2
बरेली की रहने वाली एक महिला ने दुल्हैड़ा निवासी दो युवकों समेत भाजपा नेत्री पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर बेसुध कर सामूहिक दुष्कर्म किया। एसएसपी ने पल्लवपुरम पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपी मीनाक्षी चौहान हिंदू युवा वाहिनी गौ रक्षक की संरक्षक है। उसे भाजपा नेत्री भी बताया जा रहा है।
बरेली जिले के थाना कैंट चेतना निवासी एक महिला बुधवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित महिला ने आपबीती सुनाई तो पुलिस अधिकारी सकते में रग गए। महिला ने बताया कि 16 जुलाई को वह मेरठ आई थी। आरोप है कि यहां महिला मित्र के पुत्र ने एक युवक के साथ मिलकर कोल्ड़ ड्रिंक में उसे नशीला पदार्थ दिया और रात में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला मित्र ने धोखाधड़ी से 20 हजार रुपये भी ऐंठे हैं। महिला ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
वहीं सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बरेली की अल्पसंख्यक समुदाय की महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि जब उसने मामले की शिकायत आरोपी की मां से की तो उसने कहा कि कोई बात नहीं, 100 गायों का दान हो गया। यही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी वायरल करने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि आरोपी लगातार उसे धमकी दे रहे थे कि अगर कार्रवाई कराने का प्रयास किया तो वीडियो वायरल कर देंगे। बताया कि मीनाक्षी खुद को राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी में महिला मोर्चा की संगठन मंत्री बताती थी। लोगों का काम कराने के नाम पर उनसे पैसा ऐंठती थी। अब इस मामले में कार्रवाई चल रही है।
