सब्सक्राइब करें

सुर्खियों में ये बदमाश: रच रहा था खूनखराबे की साजिश, फिर पहुंचा जेल, रातभर करवट बदलता रहा कुख्यात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 31 Jul 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: The criminal Udham Singh has again reached the jail and action of Rasuka
पुलिस स्टेशन में उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut

करीब दस साल बाद जेल से बाहर आया कुख्यात बदमाश उधम सिंह उस समय सुर्खियों में आ गया, जब उसने राजनीति में उतरने का मन बना लिया। साथ ही उसने कहा कि वह पहले से ही बीजेपी में है और उसकी पत्नी दो साल से चेयरमैन है। अपराध से तौबा-तौबा करने वाले कुख्यात उधम सिंह को पुलिस ने फिर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब उसके खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने रासुका की कार्रवाई भी की है। उसे जेल में तामिल कराया गया है। 



उधर, पुलिस का कहना है कि उधम सिंह शातिर अपराधी है और वह जेल से छूटने के बाद लगातार अपने गुर्गों के साथ बैठकें कर रहा था। मेरठ में सरूरपुर के करनावल निवासी कुख्यात उधम सिंह 12 दिन ही जेल से बाहर रहा और इन 12 दिनों में ही उसने अपना रूप दिखा दिया। खास बात है कि भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम भी उसने अपने घर पर रखा था, लेकिन उससे पहले बखेड़ा हो गया। उधम सिंह ने बैंक के कर्मचारियों को बुलाकर धमकाया और तीन-तीन लाख रुपये का लोन 30 लोगों को देने के लिए दबाव बनाया।

Trending Videos
UP Crime News: The criminal Udham Singh has again reached the jail and action of Rasuka
कुख्यात उधम सिंह - फोटो : amar ujala

इसके बाद बैंक मैनेजर गौरव राजपूत की तहरीर पर सरूरपुर थाने में उधम सिंह के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया गया। केस दर्ज होने के बाद के पुलिस ने उधम सिंह को पकड़ लिया और फिर से जेल भेज दिया। वहीं शुक्रवार को उधम सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई। अब कुख्यात उधम सिंह रासुका में निरुद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: The criminal Udham Singh has again reached the jail and action of Rasuka
गिरफ्तारी के बाद पुलिस थाने में कुख्यात उधम सिंह - फोटो : Amar Ujala Meerut

रच रहा था खूनखराबे की साजिश
कुख्यात उधम सिंह फिर से खूनखराबा करने की साजिश कर रहा था। जेल से छूटकर वह लगातार शूटरों को बुलाकर बैठक करता था। पुलिस ने उधम सिंह को जेल भेजने के बाद उसके 32 शूटरों को चिह्नित किया है। कौन शूटर सक्रिय है और उधम से कब-कब मिला है, इसकी जांच चल रही है। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर दबिश देनी शुरू कर दी है।

UP Crime News: The criminal Udham Singh has again reached the jail and action of Rasuka
मेरठ में एसएसपी ऑफिस पहुंची उधम सिंह की मां। - फोटो : amar ujala

दस साल से जेल में बंद उधम सिंह दस जुलाई को बाराबंकी जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस का दावा है कि सिर्फ 12 दिन में उसने फिर से जरायम की दुनिया में नींव जमाना शुरू कर दिया। शूटरों को बुलाकर बैठकें भी करने लगा था। कई लोगों को धमकी भी दे रहा था।

विज्ञापन
UP Crime News: The criminal Udham Singh has again reached the jail and action of Rasuka
मेरठ: उधम की सिंह पत्नी। - फोटो : amar ujala

कुख्यात उधम सिंह मेरठ, बागपत, बुलंदशहर समेत कई जिलों में खूनखराबा करने की साजिश रचने में लगा हुआ था। पुलिस की ओर से चिह्नित किए गए शूटरों के साथ चलता था। बैंक कर्मचारियों को धमकी देने में उसके साथ कई शूटर मौजूद थे। पुलिस ने गोपनीय जांच कराकर इन शूटरों के नाम पता लगाए हैं। इसमें कई नई उम्र के भी हैं। इनकी धरपकड़ के लिए पुलिस ने दबिश भी शुरू कर दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed