फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Degrees awarded to 1,707 students at KGMU's 22nd convocation ceremony.

Lucknow News: केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में 1707 विद्यार्थियों को दी गईं उपाधियां

Tue, 14 Jul 2026 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Degrees awarded to 1,707 students at KGMU's 22nd convocation ceremony.
केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में 1707 विद्यार्थियों को दी गईं उपाधियां
लखनऊ। चिकित्सक की सबसे बड़ी पहचान उसकी डिग्री या ज्ञान नहीं, बल्कि मरीज के प्रति उसका व्यवहार, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण है। मरीज दवा से पहले डॉक्टर के स्नेह, आत्मीयता और अपनापन को याद रखता है। इसलिए इलाज में दवा के साथ हीलिंग टच भी उतना ही जरूरी है। यह बातें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित केजीएमयू के 22वें दीक्षांत समारोह में कहीं। इस अवसर पर 1707 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि 20 मेधावियों को 54 पदकों से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने कहा कि कई मरीज डॉक्टर को सफेद कोट में देखकर ही घबरा जाते हैं, जिसे ''व्हाइट कोट सिंड्रोम'' कहा जाता है। इस धारणा को बदलने की जरूरत है। मरीज डॉक्टर के ज्ञान पर भरोसा करता है, लेकिन उसके स्नेह और आत्मीय व्यवहार को जीवनभर याद रखता है। उन्होंने नए डॉक्टरों से सेवा का संकल्प लेकर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संपन्न लोगों के पास इलाज के कई विकल्प होते हैं, लेकिन गरीब और कमजोर वर्ग पूरी तरह डॉक्टर पर निर्भर रहता है। ऐसे में सभी मरीजों के साथ समान भाव से व्यवहार करना ही डॉक्टर का सबसे बड़ा धर्म है। सलाह दी कि डॉक्टर मरीज की पूरी बात धैर्यपूर्वक सुनें, क्योंकि कई बार सही बीमारी का सुराग मरीज की बातों में ही छिपा होता है।
विज्ञापन

एआई मरीज का दर्द नहीं समझ सकता

रक्षा मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए तथा योग और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर का उद्देश्य केवल बीमारी का इलाज नहीं, बल्कि उसकी रोकथाम भी होना चाहिए। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) स्वास्थ्य सेवाओं में तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन वह मरीज के मन की पीड़ा और भावनाओं को कभी नहीं समझ सकती। उन्होंने महिलाओं के स्वास्थ्य पर अधिक शोध, अंगदान के प्रति जागरूकता और ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया। साथ ही ब्रेस्ट कैंसर के लिए नैनो ड्रग, जीन थेरेपी और कार-टी सेल थेरेपी जैसी अत्याधुनिक तकनीकों पर देश में तेजी से हो रहे कार्य का उल्लेख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हॉस्टलों में मिला एक्सपायरी मसाला, भोजन व्यवस्था सुधारने के निर्देश
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर चिंता जताते हुए बताया कि 18 हॉस्टलों में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं रह रहे हैं। उन्होंने सभी हॉस्टलों में वाशिंग मशीन उपलब्ध कराने, मेस के भोजन की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर गुणवत्ता का पनीर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान दो हॉस्टलों में एक्सपायरी डेट का मसाला मिलने और उससे सब्जी बनाए जाने का मामला सामने आया, जिसे गंभीर बताते हुए तत्काल जांच और सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी बताया कि तीन हॉस्टलों में नॉनवेज भोजन बनाया जा रहा है।

सुरक्षा के लिए लगेंगे 2500 और सीसीटीवी कैमरे

राज्यपाल ने कहा कि वर्तमान में परिसर में 600 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए 2500 अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे मरीजों, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों की सुरक्षा के साथ परिसर की निगरानी और प्रभावी होगी।

डॉ. आरके गर्ग को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड केजीएमयू के न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग को रक्षा मंत्री और राज्यपाल ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया। वर्तमान में वह एरा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। डॉ. गर्ग दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जिस संस्थान में उन्होंने पूरा सेवाकाल बिताया, उसी संस्थान से सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और भावुक कर देने वाला क्षण है।

डॉ. ऋषि सेठी को राज्यपाल गोल्ड मेडल
लारी कार्डियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष एवं डीन इनोवेशन डॉ. ऋषि सेठी को चिकित्सा शिक्षा, शैक्षणिक अनुसंधान, संस्थागत विकास और समाजोपयोगी गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनके 120 से अधिक शोध प्रकाशन, 2600 से अधिक साइटेशन, 23 का एच-इंडेक्स और 60 का आई-10 इंडेक्स दर्ज है। उन्होंने कार्डियोलॉजी विषय पर अनेक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन भी किया है। सम्मान प्राप्त करने पर उन्होंने इसे अपने जीवन का गर्वपूर्ण क्षण बताया।

दीप्ति को हीवेट और चांसलर समेत 19 पदक

दीक्षांत समारोह में दीप्ति शर्मा ने केजीएमयू के सबसे प्रतिष्ठित हीवेट पदक और चांसलर पदक सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए। केजीएमयू के इतिहास में दोनों प्रतिष्ठित पदक हासिल करने वाली वह सातवीं छात्रा हैं। दीप्ति अपनी मां सुषमा शर्मा के साथ मंच पर पदक लेने पहुंचीं तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। दीप्ति के पिता अनुज कुमार शर्मा भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त हैं। मां सुषमा गृहिणी हैं। उनकी बड़ी बहन रुचिका हरियाणा में सरकारी पशु चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं। दीप्ति ने बताया कि उन्होंने नियमित पढ़ाई का शेड्यूल बनाया और लगातार रिवीजन पर जोर दिया।

अभिलाषा घोष को 10 पदक, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

कोलकाता की अभिलाषा घोष ने नौ गोल्ड और एक सिल्वर पदक जीते। अभिलाषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। अभिलाषा के पिता अरिंदम घोष भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं। मां शर्मिष्ठा घोष गृहिणी हैं। अभिलाषा अब आर्थोपेडिक्स के क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती हैं। फर्रुखाबाद के अनिकेत चंद्र सक्सेना ने तीन गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल पांच पदक जीते। अनिकेत के पिता सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां नीता सक्सेना भी सरकारी शिक्षक हैं। अनिकेत आगे मास्टर्स की पढ़ाई करना चाहते हैं।

किसान की प्रपौत्री बनी डॉक्टर
मोहनलालगंज के अचलीखेड़ा की रहने वाली लक्ष्मी वर्मा को एमबीबीएस की उपाधि मिली। किसान अनंत प्रसाद वर्मा की प्रपौत्री हैं। वह राजकुमार वर्मा की पुत्री हैं। लक्ष्मी बचपन से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

डॉक्टर तीन साल ग्रामीण क्षेत्र में दें सेवा : राज्यपाल

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नए डॉक्टरों से कम से कम दो से तीन वर्ष ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं देने का आग्रह किया। उन्होंने निजी अस्पतालों के डॉक्टरों से भी गरीब मरीजों को निशुल्क और रियायती दर पर इलाज उपलब्ध कराने का संकल्प लेने को कहा। कुलपति सोनिया नित्यानंद ने बताया कि संस्थान में गायनी ऑन्कोलॉजी और पेन मेडिसिन विभाग खोले गए हैं। 60 पीजी सीटें बढ़ाई गई हैं और 332 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। ट्रॉमा सेंटर में 24 घंटे निशुल्क इलाज मिल रहा है। दिल और फेफड़ा प्रत्यारोपण की सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

दीक्षांत में रहे मौजूद
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अमित देवगन, सैफई यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अजय सिंह, रायबरेली एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन, कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट, डीन डॉ. केके सिंह, डॉ. वीरेंद्र आतम समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed